सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Husband and wife died by hanging; broken mobile phones were found in the room at the scene.

MP: ससुराल से लौटकर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, स्पॉट पर कमरे में टूटे मिले मोबाइल; थाली परोसी हुई रखी थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के हस्तिनापुर गांव में एक नवविवाहित दंपती के शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर बिखरा सामान, टूटे मोबाइल और बिना खाया रखा भोजन किसी विवाद की ओर इशारा कर रहे हैं।

Husband and wife died by hanging; broken mobile phones were found in the room at the scene.
मृतक विनोद प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति एक तस्वीर में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर  के हस्तिनापुर गांव में नवविवाहित जोड़े विनोद प्रजापति और लक्ष्मी प्रजापति के शव कमरे में ही एक ही रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना से पहले दोनों में काफी झगड़ा हुआ है।यह बात कमरे में बिखरे पड़े सामान और दोनों के टूटे पड़े मिले मोबाइल से हो रही है। साथ ही स्पॉट पर एक थाली रखी है जिस पर खाना परोसा तो गया है, लेकिन खाया नहीं गया है।


ऐसा भी पता लगा है कि नवदंपति रात को ही ससुराल से शादी में शामिल होकर घर लौटे थे। अब इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपने मोबाइल तोड़ दिया और यह आत्मघाती कदम उठा लिया।फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल खुदकुशी के पीछे के कारण पता नहीं चल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भिंड से आए थे
हस्तिनापुर थाना पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि दोनों की जिंदगी की शुरुआत को अभी एक साल ही हुआ था। विनोद और लक्ष्मी की शादी अप्रैल 2025 में धूमधाम से हुई थी।हाल ही में दोनों लक्ष्मी के मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। भिंड में हुए शादी समारोह से रात को ही लौटे थे। शादी में ऐसा क्या हुआ कि दोनों लौटने के बाद काफी तनाव में थे।
विज्ञापन


दरवाजा न खुलने पर गहराया संदेह
परिजनों और आसपास से मिली जानकारी के मुताबिक, घर कदम रखते ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। सुबह से दोनों अपने कमरे में थे। शाम को जब विनोद का छोटा भाई हिमांशु आया और कमरा अंदर से बंद था कई बार दरवाजा बजाने के बाद भी कोई हलचल न दिखने पर पिता लाखन सिंह को सूचना दी। पिता एक शादी समारोह में गया था। तत्काल पिता घर पहुंचा और हस्तिनापुर थाना पुलिस को सूचना दी। जब उप निरीक्षक लोकेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुई, तो वहां के मंजर ने साफ कर दिया कि रात को कमरे के भीतर क्या हालात रहे होंगे।

सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई
जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। एक ही फंदे से लाखन सिंह के बेटा विनोद और बहू लक्ष्मी फांसी पर लटके थे। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को पति और पत्नी दोनों के मोबाइल फोन बुरी तरह टूटे हुए मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गुस्से या झगड़े के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के या अपने-अपने मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिए थे। कमरे में रात के खाने की थाली परोसी हुई रखी थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी भोजन का एक निवाला तक नहीं चखा।खाना थाली में वैसा का वैसा ही रखा सड़ता रहा।विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्से और आत्मग्लानि के आवेश में आकर दोनों ने रात के किसी पहर एक साथ फांसी का फंदा चूम लिया।

पुलिस के लिए बड़ी पहेली
हालांकि, पुलिस के सामने अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ या ससुराल में ऐसी कौन सी बात हुई थी, जिसके चलते दोनों के बीच इतना हिंसक और जानलेवा विवाद खड़ा हो गया? चूंकि दोनों के मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, इसलिए साइबर एक्सपर्ट की मदद से उनके डेटा और आखिरी कॉल्स व चैट्स को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस अब मृतका लक्ष्मी के मायके वालों को भी बयान दर्ज कराने के लिए ग्वालियर बुला रही है।

ये भी पढ़ें- Umaria News: बिजली विभाग की तीन किलोमीटर तक की तार और 13 पोल गायब, ठेकेदार पर जताया गया शक; जांच शुरू

हस्तिनापुर थाना के उप निरीक्षक ने क्या कहा?
हस्तिनापुर में नवविवाहित दंपती सुसाइड केस में घटना स्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। कमरे से दोनों के टूटे हुए मोबाइल फोन और बिना खाया हुआ भोजन बरामद हुआ है।यह स्पष्ट है कि फांसी लगाने से पहले दोनों के बीच गंभीर झगड़ा हुआ था। दोनों के परिजनों और मायके पक्ष के बयान दर्ज लिए जाएंगे।टूटे हुए मोबाइलों को फॉरेन्सिक लैब भेजा जा रहा है ताकि विवाद की असली वजह तलाशी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed