सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Missing teen found near Sheopur-Morena border after three days; neighbour arrested

Gwalior News: 3 दिन से लापता छात्रा श्योपुर-मुरैना बॉर्डर से बरामद, दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी युवक गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पुरानी छावनी पुलिस ने तीन दिन से लापता 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को मुरैना-श्योपुर बॉर्डर से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। घर लौटने पर छात्रा ने अपने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

Gwalior News: Missing teen found near Sheopur-Morena border after three days; neighbour arrested
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार

शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टोन पार्क इलाके से तीन दिन पहले लापता हुई छात्रा को पुलिस ने मुरैना और श्योपुर के बॉर्डर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा करने और दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। छात्रा के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



पुरानी छावनी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा तीन दिन पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान साइबर सेल और तकनीकी इनपुट की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि लापता छात्रा को उसके घर के ठीक सामने रहने वाला एक युवक ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और दोनों इस वक्त मुरैना-श्योपुर जिले की सीमा के पास छिपे हुए हैं। सुराग मिलते ही पुरानी छावनी थाना प्रभारी के निर्देशन में सब-इंस्पेक्टर देशराज और प्रधान आरक्षक कमल वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस टीम ने सटीक घेराबंदी करते हुए छात्रा को सकुशल बरामद किया और उसे वापस ग्वालियर लेकर आई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chhindwara: प्रेम प्रसंग में की छात्रा की हत्या! मकान में मिला था शव, आरोपी तक पहुंची पुलिस

ग्वालियर लाने के बाद जब महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़ित छात्रा की काउंसलिंग की गई और उसके बयान दर्ज किए गए, तो इस पूरे मामले का सच सामने आया। पीड़िता ने बताया कि पड़ोसी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर और बाहर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था। वहां एकांत का फायदा उठाकर आरोपी ने श्योपुर बॉर्डर के पास उसके साथ जबरन गलत काम किया। छात्रा के इस बयान के बाद पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ा दीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा।

पुरानी छावनी टीआई डॉ. संतोष यादव ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर पड़ोसी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed