सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Husband of social media influencer Palak Rajak, who committed suicide, arrested

Gwalior News: सुसाइड करने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पलक रजक का पति गिरफ्तार, खुदकुशी से पहले बयां किया दर्द

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर की इंस्टाग्राम क्रिएटर पलक रजक की संदिग्ध मौत मामले में पति अमित रजक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस बीच खुद को पलक की ननद बताने वाली महिला ने पलक पर नशे और लड़कों संग रील बनाने के आरोप लगाए। परिजनों ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, सबूत मिटाने और हत्या का आरोप लगाया है।

Husband of social media influencer Palak Rajak, who committed suicide, arrested
पुलिस कस्टडी में पलक का पति
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में इंस्टाग्राम क्रिएटर पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मुख्य आरोपी और पति अमित रजक ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं, खुद को पलक की ननद बताने वाली एक महिला के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। महिला थाने पहुंची और खुद को पलक की ननद बताते हुए दावा किया कि पलक शराब, सिगरेट और गांजे की आदी थी। महिला ने यह भी कहा कि वह लड़कों के साथ रील्स बनाती थी। इन आरोपों के बाद पलक के पिता मोहर सिंह रजक ने कहा अगर मेरी बेटी नशा करती थी तो उसे ये सब ससुराल में कौन लाकर देता था? सबूत हैं तो सामने लाओ, लेकिन मेरी मृत बेटी को बदनाम मत करो।



पिता ने महिला को पहचानने से किया इंकार
मोहर सिंह रजक ने यह भी कहा कि शादी के समय उन्हें अमित सहित चार भाइयों की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस महिला को वे जानते तक नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह महिला कौन है जो खुलेआम ऐसे आरोप लगा रही है। परिवार ने मामले में शिकायत करने की बात भी कही है। उधर पुलिस ने 21 मई को पति अमित रजक, सास मीरा रजक और देवर आकाश रजक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया था। शनिवार को अमित ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जबकि बाकी दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली की टीम पहुंची घटनास्थल; 12 दिन बाद अंतिम संस्कार
विज्ञापन


आरोप- सबूत मिटाए गए
मामले में जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद घटनास्थल से सबूत मिटाए गए। उनका कहना है कि FSL टीम तीन दिन बाद पहुंची और मौके को तत्काल सुरक्षित भी नहीं किया गया। 24 अप्रैल को शादी की पहली सालगिरह पर पलक ने एक रील पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सब में VIP एंट्री लेकर घुस गई। इसके अलावा आखिरी रील्स में उसने पैनिक अटैक, एंग्जायटी, डिप्रेशन और स्लीपलेस नाइट्स जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

ये भी पढ़ें- मासूम बेटी के सामने पति ने कर दी पत्नी की हत्या, फिर खुद जहर खा लिया

भाई ने बताई उस दिन की कहानी
मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि 12 मई की शाम 6:14 बजे मौत के ठीक आधे घंटे पहले पलक का आखिरी फोन आया था। वह बदहवास होकर रो रही थी और चिल्ला रही थी भैया, मुझे जल्दी आकर यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे। प्रिंस बहन को बचाने के लिए घर से निकला ही था कि कुछ देर बाद ससुराल वालों का फोन आया कि पलक अस्पताल में है। जब भाई जिला अस्पताल पहुंचा, तो वहां स्ट्रेचर पर पलक की लाश पड़ी थी। 30 जून को पलक का 22वां जन्मदिन था।

चोट के निशान भी मिले
पलक के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और देवर लगातार कार की मांग कर रहे थे। शादी के समय मायके से मिली एफडीआर (FDR) को भी ससुराल वालों ने जबरन तुड़वाकर पैसे ऐंठ लिए थे। अस्पताल में पलक के गले, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed