सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan in custody was going to join Jail Bharo movement in Gwalior

MP News: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण हिरासत में, जेल भरो आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे ग्वालियर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhim Army Chief Chandrashekhar Ravan: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हुए गुर्जर समाज के आंदोलन के बाद उनके समर्थन में ग्वालियर के लिए कूच करने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण को सराय छोला थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर समेत तमाम पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर और बाकी के नेताओं को समझाने में लगे रहे।

MP News Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan in custody was going to join Jail Bharo movement in Gwalior
चंद्रशेखर रावण हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में गुर्जर ओबीसी और अन्य समुदाय द्वारा कथित रूप से किए जा रहे जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण को उनके अन्य साथियों के साथ मुरैना में ही हिरासत में ले लिया गया है। वह ग्वालियर में आंदोलन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। चंद्रशेखर रावण को मध्यप्रदेश-राजस्थान की बॉर्डर यानी चंबल की राजघाट पर हिरासत में ले लिया है। अभी मुरैना और ग्वालियर पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर वार्तालाप किए।

Trending Videos


बता दें कि इस आंदोलन के विरोध में पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार सुबह से ही कड़ी मुस्तादी की जा रही थी। ग्वालियर की सीमाओं से लगे हुए अन्य जिलों से भी संपर्क साधा जा रहा था। तभी पुलिस को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण के मुरैना की तरफ से आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मुरैना पुलिस से सूचना का आदान-प्रदान करते हुए चंद्रशेखर रावण, रवींद्र भाटी, अतुल प्रधान को चंबल नदी के पास से ही हिरासत में ले लिया है। मुरैना पुलिस ने इन्हें सराय छोला थाना क्षेत्र के अल्लाबेली चौकी पर बने चेकिंग पॉइंट पर ही हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंबल के राजघाट पर ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके बाद चंद्रशेखर रावण से मुरैना और ग्वालियर का पुलिस प्रशासन बातचीत कर रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर रावण ग्वालियर में आने के लिए अड़े हुए हैं। मौके पर 1000 की संख्या में पुलिस बल मौजूद है। अगर चंद्रशेखर रावण ग्वालियर में आने की जिद करते हैं तो प्रशासन उनकी गिरफ्तारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed