{"_id":"6631e64d927381da3b04cf34","slug":"mp-news-rajmata-madhviraje-scindia-s-health-deteriorated-daughter-in-law-priyadarshini-went-to-delhi-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की हालत गंभीर, ग्वालियर में चिंता की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की हालत गंभीर, ग्वालियर में चिंता की लहर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Jyotiraditya Scindia's Mother's Health Update: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन माह से एम्स में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को राजमाता माधवी राजे के अचानक एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी मां माधवी राजे के साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत फिर बिगड़ी है। ज्योतिरादित्य की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो रही हैं। उनके दो मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन माह से एम्स में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को राजमाता माधवी राजे के अचानक एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया उनके पास पहुंचने के लिए दिल्ली रवाना हो रही हैं। इस कारण प्रियदर्शनी के 2 मई तक के दौरे फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं।
सिंधिया ने दी थी बीमार होने की जानकारी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी माधवी राजे की तबियत खराब है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उनकी हालत नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। ये जानकारी सिंधिया ने खुद साझा की थी।
नेपाल राजघराने से ताल्लुक है माधवी राजे का
70 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार हैं। अब उनकी हालत नाजुक है। उन्हें उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं। उनका परिवार वहां के राजघराने से जुड़ा रहा है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके हैं। विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी था। 1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के राजकुमार माधवराव सिंधिया से हुआ था। मराठी परंपरा के अनुसार शादी के बाद उनका नाम बदल गया और उनका नया नाम माधवी राजे सिंधिया हो गया। पहले उन्हें महारानी कहा जाता था। माधवराव के निधन के बाद उन्हें राजमाता कहा जाने लगा। माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था। उस समय उनकी उम्र महज 56 साल थी।
माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर, ग्वालियर में चिंता
गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां एवं तत्कालीन ग्वालियर रियासत की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके चलते बहू प्रियदर्शनी राजे दिल्ली रवाना हो गई हैं। उन्होंने दो मई के अपने दौरे को निरस्त भी कर दिया है। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का पिछले तीन महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्वालियर में उनकी दीर्घायु के लिए कामना की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X