पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   New twist in the Tanya Mittal controversy: Faizan Ansari travels from Mumbai to Gwalior and seeks protection.

Tanya Mittal: तान्या मित्तल विवाद में नया मोड़, जानें क्यों मुंबई से ग्वालियर आकर फैजान ने मांगी सुरक्षा

Thu, 02 Jul 2026 11:09 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 11:09 PM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने ग्वालियर एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया कि तान्या मित्तल के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस लेने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सुरक्षा, एफआईआर और निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले में तान्या मित्तल पक्ष की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
New twist in the Tanya Mittal controversy: Faizan Ansari travels from Mumbai to Gwalior and seeks protection.
इन्फ्लूएंसर तान्या मित्तल - फोटो : instagram/tanyamittalofficial

विस्तार

मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी और तान्या मित्तल के बीच चल रहे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। फैजान अंसारी ने ग्वालियर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उन पर पुरानी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को फैजान अंसारी ने ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उनका कहना है कि कॉल करने वाले उनसे तान्या मित्तल के खिलाफ पहले से दर्ज शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


 

New twist in the Tanya Mittal controversy: Faizan Ansari travels from Mumbai to Gwalior and seeks protection.
मुंबई से ग्वालियर पहुंचे फैजान अंसारी - फोटो : अमर उजाला

फैजान ने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी। उनके मुताबिक, उस समय तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया था। बलराज और फैजान की साझा परिचित सिम्मी राजपूत ने उनसे मदद मांगी थी। इसके बाद वे ग्वालियर आए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

फैजान ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने उन्हें पुराने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए 2 जुलाई को बुलाया था। उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में करीब दो घंटे तक अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और नई शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि पुरानी शिकायत दर्ज कराने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

फैजान का दावा है कि धमकी देने वाले खुद को अंडरवर्ल्ड और उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हैं। उनका कहना है कि उन्हें एक घंटे के भीतर केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

फैजान अंसारी ने पुलिस से तान्या मित्तल, उनके भाई और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी तान्या मित्तल और उनके परिवार की होगी। फिलहाल पुलिस ने फैजान अंसारी का आवेदन प्राप्त कर लिया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में तान्या मित्तल पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed