पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Friend elopes with wife: 21-year-old man beaten to death, body dumped in river.

MP News: पत्नी को भगा कर ले गया दोस्त, पति ने दोस्त के भाई को पीट-पीटकर मार डाला, शव नदी में फेंका

Thu, 02 Jul 2026 06:41 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय दिनेश इंदौरिया की कथित रूप से लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव मुरार नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Friend elopes with wife: 21-year-old man beaten to death, body dumped in river.
ग्वालियर में युवकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। बुधवार रात 21 वर्षीय युवक दिनेश इंदौरिया की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को मुरार नदी में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से खून से सने लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नारायण विहार निवासी दिनेश इंदौरिया के रूप में हुई है। परिजनों ने मेहरा कॉलोनी निवासी सूरज जाटव, उसके भाई गौरव जाटव और उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अत्याचार: महिला के साथ शर्मनाक हरकत, बाल काटे-कपड़े फाड़े और जी नहीं भरा तो जूते की माला पहनाकर घुमाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की जड़ में पुरानी पारिवारिक रंजिश है। पुलिस के अनुसार, दिनेश के बड़े भाई विकास इंदौरिया की दोस्ती आरोपी सूरज जाटव से थी। इसी दौरान विकास और सूरज की पत्नी के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय पहले दोनों साथ चले गए थे। इस मामले में सूरज ने गोला का मंदिर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में महिला ने पुलिस के सामने बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से रह रही है। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना हुआ था।


भाई से लिया बदला
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दिनेश किसी निजी काम से सिरोल क्षेत्र जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सूरज, गौरव और उनके साथियों ने उसे रोक लिया और सुनसान जगह ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दिनेश के भाई विकास को फोन कर सूरज की पत्नी से बात कराने की मांग की। विकास ने बताया कि महिला उसके साथ नहीं है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फोन पर ही दिनेश को जान से मारने की धमकी दी और कुछ देर बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया।

आरोपी फरार
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बंगोली ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed