पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News: Due to suspicion of character, the husband murdered his wife, strangulated her to death.

Gwalior News: चरित्र शंका के चलते पति ने की पत्नी की हत्या, गला घोंटकर मार डाला

Wed, 01 Jul 2026 09:10 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 09:10 PM IST
सार

ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में पति धर्मेंद्र दोहरे ने पत्नी आरती की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। चरित्र संदेह को लेकर दोनों में विवाद था। घटना से पहले महिला ने जान का खतरा जताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior News: Due to suspicion of character, the husband murdered his wife, strangulated her to death.
ग्वालियर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला/ freepik.com

विस्तार

ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित आरा मील इलाके में बुधवार एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति ने 33 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरती पिछले दो से तीन महीनों से अपने पति धर्मेंद्र दोहरे से विवाद के चलते अलग रह रही थी। वह अपने देवर संजू और अपने दो बेटों के साथ आरा मील क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही थी। पति से अलग होने के बाद आरती ई-रिक्शा चलाकर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। वह मकान मालिक के रिश्तेदार उषा तोमर की ई-रिक्शा चलाती थी और उसी से अपनी आजीविका चला रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी पति धर्मेंद्र दोहरे अपनी पत्नी से मिलने उसके किराए के कमरे पर आया था। पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और वह देवर संजू के साथ उसके रहने को लेकर लगातार विवाद करता था। इसी शक के चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना से करीब दो घंटे पहले आरती ने ई-रिक्शा मालिक उषा तोमर से अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसने बताया था कि उसे अपने पति से जान का खतरा है। आशंका के कुछ ही समय बाद आरोपी ने कथित तौर पर कमरे में उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेवफा आशिक: महिला का तलाक कराया, शादी का वादा कर संबंध बनाए; फोटो भेजकर शादी का रिश्ता तुड़वाया

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बाद टमटम मलिक उषा तोमर किराए के कमरे पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। जब उन्होंने कुंडी खोलकर अंदर देखा तो आरती मृत अवस्था में पड़ी थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।


प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि करीब दो महीने पहले आरोपी धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी को किले से धक्का देकर मारने का प्रयास किया था। हालांकि उस समय वह बच गई थी, और उसके पैर में चोट आई थी जिससे वह कुछ दिनों से लंगड़ा कर भी चल रही थी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र शराब पीने का आदी था और मजदूरी का काम करता था। आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकियों से परेशान होकर ही आरती उससे अलग रहने लगी थी। आरती मूल रूप से मुरैना जिले के कैलारस की रहने वाली थी, जबकि आरोपी धर्मेंद्र दोहरे भिंड जिले के लहार का निवासी बताया जा रहा है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन समय के साथ उनके रिश्तों में खटास आ गई और विवाद लगातार बढ़ता गया।

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति ने गला घोंटकर की है। आरोपी एक दिन पहले ही पत्नी से मिलने आया था और बुधवार दोपहर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed