पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News: Young man beaten up on suspicion of theft at railway station

Gwalior News: रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में युवक की पिटाई, जीआरपी-आरपीएफ ने भीड़ से छुड़ाया

Wed, 01 Jul 2026 07:36 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 07:36 PM IST
सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में यात्रियों ने एक युवक को पकड़कर हाथ बांध दिए और बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने युवक को भीड़ से छुड़ाया। शिकायत नहीं मिलने से मामला दर्ज नहीं हुआ, हालांकि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Gwalior News: Young man beaten up on suspicion of theft at railway station
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर युवक को चोरी के शक में भीड़ ने पीट दिया. - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर चोरी के शक में एक युवक की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने के प्रयास के शक में यात्रियों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ बांध दिए गए और कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने पर GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने हस्तक्षेप कर युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नीमच में 'तालिबानी' सजा: युवक को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, पहनाई जूतों की माला; वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत नहीं होने के कारण पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त होती है या जांच के दौरान कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है, तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, घटना का वीडियो सामने आने के बाद भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटना को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी आपराधिक संदेह की स्थिति में लोगों को स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देनी चाहिए। आरपीएफ थाने में पदस्थ एसआई रविंद्र राजावत ने बताया कि महिला यात्री की सोने की बाली चोरी करने के प्रयास में आरोपी को यात्रियों ने पकड़ लिया था और उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और आरोपी को छुड़ाकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी पहले भी चोरी के कई मामलों में पकड़ा जा चुका है। फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed