पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Unique wishes found in the donation box of Achleshwar Mahadev: "Until I become rich..."

अचलेश्वर महादेव मंदिर: ग्वालियर में दान पेटी में मिली 'सक्सेस प्लान' वाली पर्ची, पढ़कर अधिकारी भी रह गए दंग

Fri, 03 Jul 2026 01:36 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 01:36 PM IST
सार

ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खुलीं तो उनमें सिर्फ लाखों रुपये का चढ़ावा ही नहीं मिला, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं से भरी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं। अब पर्ची चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Unique wishes found in the donation box of Achleshwar Mahadev: "Until I become rich..."
भगवान अचलेश्वर महादेव का मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खुलीं तो उनमें सिर्फ लाखों रुपये का चढ़ावा ही नहीं मिला, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं से भरी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं। इनमें एक युवक की पर्ची सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसने भगवान शिव से संकल्प लिया कि जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रुपये नहीं हो जाती, तब तक वह सड़क पर कितने भी सुंदर लोग दिखें, वह उनकी ओर नहीं देखेगा।
विज्ञापन


पर्ची में जानें युवक ने क्या-क्या लिखा?
गुरुवार को अचलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने बैंक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जून माह की दान पेटियों को खोला। नोटों, सिक्कों और चांदी के चढ़ावे के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की लिखी मन्नतों की पर्चियां भी निकलीं, जिन्हें अलग सुरक्षित रखा गया। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एक युवक की पर्ची की रही। युवक ने लिखा कि वह जल्द अमीर बनना चाहता है और इसके लिए भगवान शिव के सामने कई संकल्प ले रहा है। उसने लिखा कि वह खुद से बातें नहीं करेगा, दिन में बेवजह सपने नहीं देखेगा, बिना वादा किए कोई काम नहीं करेगा और जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रुपये नहीं हो जाती, तब तक किसी के घर भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन


पर्ची बनी चर्चा का विषय
पर्ची के पीछे लिखी एक बात ने सभी का ध्यान खींचा। युवक ने लिखा कि अगले दो से तीन वर्षों में वह अमीर बनेगा, हमेशा खुश रहेगा और सड़क पर कितने भी सुंदर लड़के दिखाई दें, वह उनकी ओर नहीं देखेगा। आत्मअनुशासन और सफलता के इस अनोखे संकल्प ने दान राशि की गिनती कर रहे अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को भी हैरान कर दिया। अब ये पर्ची चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान पेटी से निकली एक दूसरी पर्ची भी चर्चा में रही। इसमें एक छात्र ने री-नीट परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन और मध्य प्रदेश के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रार्थना भगवान अचलेश्वर महादेव से की थी। इसके अलावा कई श्रद्धालुओं ने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य, सरकारी नौकरी, बच्चों की पढ़ाई, आर्थिक संकट से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपनी मन्नतें लिखी थीं।


ये भी पढ़ें- Indore News: दौसा बस हादसे में मृत यात्रियों के शव इंदौर आए, दोनों सरकारों की तरफ मुआवजा तक नहीं मिला

भवनाओं का दिखा गहरा जुड़ाव
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, हर महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लिखकर दान पेटी में डालते हैं। जून माह की गणना में करीब 20 सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और डाक विभाग के अधिकारियों की टीम शामिल रही। इस दौरान दान पेटियों से पांच लाख 52 हजार 580 रुपये नकद, चांदी के नाग-नागिन के जोड़े और कुछ पुराने सिक्के भी प्राप्त हुए। मंदिर की दान पेटी में जमा ये पर्चियां बताती हैं कि आस्था सिर्फ चढ़ावे तक सीमित नहीं होती, बल्कि लोग अपने सपने, संघर्ष और उम्मीदें भी भगवान के चरणों में समर्पित कर देते हैं।

ग्वालियर के प्रसिद्ध है भगवान अचलेश्वर महादेव

दान पेटी से मिली पर्ची।

 

ग्वालियर के प्रसिद्ध है भगवान अचलेश्वर महादेव

दान पेटी से मिली पर्ची।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed