MP: मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया तो दे दी जान, तीन महीने पहले हुई थी शादी; पति से नाराज नवविवाहिता ने उठाया कदम
ग्वालियर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज न कराने से नाराज होकर पत्नी ने फांसी लगाई है। वहीं मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का कहना है कि मोबाइल रिचार्ज को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी नाराज थी, जबकि मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय सोनम रजक ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। सोनम की शादी फरवरी 2026 में ग्वालियर निवासी निखिल रजक से हुई थी। निखिल एक होटल में काम करता है।
पति क्या बोला?
पति निखिल के मुताबिक, घर में वाई-फाई लगा होने के कारण उसने सोनम का मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच नाराजगी हुई थी। निखिल ड्यूटी पर चला गया था। शाम करीब 6 बजे उसने पत्नी का मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने परिवार वालों को सूचना दी। परिजनों ने घर पहुंचकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कुछ देर बाद निखिल भी घर पहुंच गया। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सोनम फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
पढ़ें: गिरिबाला सिंह पर शिकंजा? सास की जमानत रद्द कराने परिजनों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; जानें
परिजनों ने क्या आरोप लगाया?
वहीं, सोनम के मायके पक्ष का आरोप है कि पति निखिल दहेज में अच्छी बाइक की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मुरार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X