सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Newlywed Couple Found Dead Within 25 Days of Marriage, Police Probe On

Gwalior News: शादी के 25 दिन बाद नवविवाहित दंपती की मौत, पहले पत्नी ने की आत्महत्या फिर पति ने दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी के महज 25 दिन बाद एक नवविवाहित जोड़े की मौत का मामला ग्वालियर में चर्चा का विषय बन गया है। पत्नी की आत्महत्या के बाद पति का शव भी फंदे पर मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Gwalior News: Newlywed Couple Found Dead Within 25 Days of Marriage, Police Probe On
नवविवाहित दंपती ने मौत को गले लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में नवविवाहित दंपती की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पहले पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और उसकी मौत के दो दिन बाद पति का शव भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। दोनों की शादी महज 25 दिन पहले हुई थी और शादी के बाद वे केवल पांच दिन ही साथ रह पाए थे। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है। किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए पुलिस अब मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।



मुरार थाना पुलिस के अनुसार हुरावली लिंक रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल को पिंटो पार्क कुंज विहार कॉलोनी फेस-1 निवासी सिद्धार्थ कांदिल से हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। परिवार के मुताबिक शादी धूमधाम से हुई थी और मेघा शादी के बाद खुश नजर आ रही थी। वह 26 अप्रैल को ससुराल पहुंची थी लेकिन 1 मई को मायके लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि 20 मई की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा के पिता किसी रिश्तेदार की गमी में गए हुए थे। घर में मेघा और उसकी मां गीता मौजूद थीं। इसी दौरान मां जब दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं तो मेघा दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। सूचना मिलने पर मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विदिशा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान समेत दो की मौत; बच्चों सहित 20 घायल

मेघा की मौत के बाद परिवार अभी सदमे में ही था कि दो दिन बाद एक और दुखद घटना सामने आ गई। 22 मई की सुबह करीब 8 बजे मेघा के पति सिद्धार्थ कांदिल का शव उसके घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। सिद्धार्थ पेशे से ठेकेदार था। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में था।

परिजनों के अनुसार जब सिद्धार्थ सुबह कमरे में नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। बाथरूम अंदर से बंद था। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां उसका शव साफी के फंदे से जंगले पर लटका मिला। सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया है और दोनों जगहों को सीज कर दिया गया है। पुलिस अब दोनों परिवारों के लोगों से पूछताछ करेगी। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जाएगी।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव के अनुसार शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मोबाइल फोन में कोई वीडियो, ऑडियो या डिजिटल सुसाइड नोट तो मौजूद नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed