फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Sister-in-law dies after being shot by brother-in-law during Dashtoun ceremony, body hidden in freezer

हर्ष फायरिंग फिर बनी काल: दष्टौन की खुशी में देवर ने चलाई गोली, बच्चे की मां की मौत; फिर रचा गया ये षड्यंत्र

Mon, 01 Jun 2026 06:50 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 06:50 PM IST
सार

ग्वालियर में छठी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की तैयारी में गलती से चली गोली बच्चे की मां जाह्नवी उर्फ ज्योति कुशवाह के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव छिपाकर अंतिम संस्कार की कोशिश की, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Sister-in-law dies after being shot by brother-in-law during Dashtoun ceremony, body hidden in freezer
देवर के हर्ष फायर से मारी गई भाभी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में रविवार रात को दष्टौन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से पहले चली गोली से बच्चे की मां की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने शव को डीप फ्रीजर में छिपाकर रात में अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन इससे पहले खबर पुलिस तक पहुंच गई। थाटीपुर के नदीपार टाल स्थित तृप्ति नगर निवासी मनोज कुशवाह के बेटे का छठी कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदार और मेहमान मौजूद थे। मनोज का छोटा भाई योगेश भतीजे के जन्म की खुशी में अवैध कट्टे से हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार योगेश कट्टे को बार-बार लोड और अनलोड कर रहा था। उसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली पास बैठी बच्चे की मां जाह्नवी उर्फ ज्योति कुशवाह (32) के सिर में जा लगी। गोली लगने के बाद ज्योति जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे संभाल पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पति मनोज और देवर योगेश ने पुलिस को सूचना देने की बजाय मामला छिपाने की योजना बनाई। दोनों ने बड़ा डीप फ्रीजर मंगवाकर महिला के शव को उसमें रख दिया, ताकि शव खराब न हो और घटना की जानकारी बाहर न पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 80 किलो की डमी लेकर सीन री-क्रिएट करने पहुंची सीबीआई, गिरीबाला व समर्थ भी साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब 1 बजे दोनों आरोपी शव को गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। आसपास के लोगों को बीमारी से मौत होने की जानकारी दी गई थी, ताकि किसी को शक न हो। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति को अचानक घर में डीप फ्रीजर बॉक्स मंगवाने और देर रात शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी पर संदेह हुआ। उसने फौरन थाटीपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की गाड़ियों को देखकर आरोपी मनोज और योगेश फरार हो गए। पुलिस ने घर से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अवैध कट्टे की तलाश कर रही है और जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाया गया था। पुलिस का कहना है कि मौत के बाद शव को छिपाकर बिना सूचना अंतिम संस्कार करने की कोशिश की गई, जो गंभीर अपराध है। मामले में पति मनोज कुशवाह और देवर योगेश कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed