सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Student thrown 10 feet into the air after being hit by a car; suspects flee; student in critical condition

Accident News: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने छात्र को मारी टक्कर, 10 फीट उछलकर गिरा; हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के डीडी नगर बीएसएफ कॉलोनी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांचवीं कक्षा का छात्र प्रथम शर्मा गंभीर घायल हो गया। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ। छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है। 

Student thrown 10 feet into the air after being hit by a car; suspects flee; student in critical condition
हवा में उछला लड़का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में छात्र करीब 10 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित डीडी नगर बीएसएफ कॉलोनी की है।

घायल छात्र की पहचान प्रथम शर्मा पुत्र विजय शर्मा के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा का छात्र है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रथम अपने ममेरे भाई गौरांश के साथ घर से कुछ दूरी पर खेलने जा रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक MP07 AE 7664 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कार तेज रफ्तार से आती दिखाई दे रही है और छात्र को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर के बाद बच्चा दूर जाकर सड़क पर गिरता है। हादसे के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भागते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे में प्रथम के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके हाथ-पैर की चार से पांच उंगलियां भी टूट गई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल भिंड रोड स्थित कान्हा हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


पढे़ं:  ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल

प्रथम मूल रूप से सुमेरपुर गांव का निवासी है। उसके पिता विजय शर्मा खेती-किसानी करते हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी मां झलक शर्मा के साथ ग्वालियर में अपने मामा रवीश पांडे के घर रहकर पढ़ाई कर रहा है।

घायल छात्र के मामा रवीश पांडे ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा है। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद से कार चालक और उसके साथी फरार हैं, जबकि पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

महाराजपुरा थाना पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक और उसके साथियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed