फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Taxi driver's video before suicide; allegations of false cases and mental harassment against wife.

ग्वालियर सुसाइड केस: मोबाइल में मिला आखिरी वीडियो, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोपों की होगी जांच

Wed, 15 Jul 2026 02:14 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:14 PM IST
सार

ग्वालियर के महलगांव में एक टैक्सी चालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके मोबाइल से मिला सुसाइड वीडियो मामले में नया मोड़ लेकर आया है। वीडियो में पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना और झूठे दहेज केस की धमकी जैसे आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Taxi driver's video before suicide; allegations of false cases and mental harassment against wife.
आत्महत्या मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के महलगांव स्थित सिंधिया नगर में एक 42 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन से आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मिला है।
विज्ञापन


इस वीडियो में मृतक ने अपनी पत्नी पर झूठा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने, मानसिक प्रताड़ना देने और वैवाहिक जीवन से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सुरेश शाक्य (42) निवासी सिंधिया नगर, महलगांव के रूप में हुई है। वह पेशे से टैक्सी चालक था। मंगलवार देर रात करीब 1:50 बजे उसने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को सुरेश के मोबाइल में एक वीडियो मिला। वीडियो में उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ झूठा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के कारण उनके बीच लगातार विवाद होते थे। वीडियो में उसने पत्नी के साथ उसकी बड़ी बहन और बहनोई पर भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

पिछले कुछ समय से तनाव में था
परिजनों के अनुसार सुरेश और उसकी पत्नी की शादी करीब 16 वर्ष पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। परिवार का कहना है कि सुरेश अपने बच्चों से बेहद लगाव रखता था, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण पिछले कुछ समय से तनाव में था। परिजनों का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी और दो दिन पहले उसके खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उनका कहना है कि इसी के बाद वह मानसिक रूप से टूट गया था।


ये भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन सरकार का बड़ा फेरबदल, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र जाटव ने बताया कि परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है। वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसे कब रिकॉर्ड किया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed