फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   A constable lost his life while on duty at the Air Force station.

Gwalior News: वायुसेना स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक की गोली लगने से मौत, सर्विस रायफल से हुई घटना

Sun, 12 Jul 2026 10:55 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

ग्वालियर के महाराजपुरा वायुसेना स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान डीएससी आरक्षक इसेंद्र सिंह भदौरिया की सर्विस रायफल से गोली लगने से मौत हो गई। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर रायफल जब्त कर ली है। पारिवारिक विवाद समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
A constable lost his life while on duty at the Air Force station.
घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी

विस्तार

ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित वायुसेना स्टेशन पर एक दुखद घटना सामने आई। ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की सर्विस रायफल से गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद वायुसेना स्टेशन पर हड़कंप मच गया। साथी जवान और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल आरक्षक को मुरार स्थित सेना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर महाराजपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शर्मनाक: पांच दिनों तक ओटी के बाहर बंद डिब्बे में पड़ा रहा शिशु का शव, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वायुसेना के सूबेदार चितरंजन महंता ने महाराजपुरा थाने में सूचना दी कि डीएससी गार्ड पोस्ट पर तैनात आरक्षक इसेंद्र सिंह भदौरिया, निवासी भिंड, ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें उनकी सर्विस रायफल से गोली लगी थी। घटना के समय पोस्ट पर गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। सर्विस रायफल को जब्त कर लिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के पारिवारिक जीवन से जुड़ी कुछ जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि इसेंद्र सिंह ने दो विवाह किए थे। पहली पत्नी के बेटे के साथ उनके संबंध सामान्य नहीं थे और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बेटा अपने दादा के साथ रहता था, जिससे पारिवारिक तनाव बना हुआ था। पुलिस फिलहाल इसे जांच का एक पहलू मानकर पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। घटना के बाद वायुसेना स्टेशन और पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, ड्यूटी रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed