बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Pretext of securing an SI job: ₹14 lakh fraud in Gwalior; scam exposed when the victim arrived in Bihar with

MP: एसआई की नौकरी दिलाने का झांसा देकर की 14 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर बिहार पहुंचे तो खुली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 01:58 PM IST
Pretext of securing an SI job: ₹14 lakh fraud in Gwalior; scam exposed when the victim arrived in Bihar with
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक नर्सिंग ऑफिसर की बेटी और भांजे को सीधे SI बनाने का झांसा दिया और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए। जब दोनों जॉइनिंग के लिए बिहार के दानापुर रेलवे मुख्यालय पहुंचे तो पता चला कि RPF में ऐसी कोई भर्ती ही नहीं हुई है। मामले में जिला न्यायालय के आदेश के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, थाटीपुर स्थित सिविल डिस्पेंसरी में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर चंद्रलेखा सिंह की वर्ष 2023 में विक्रम राणा से पहचान हुई थी। विक्रम ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए दावा किया कि वह RPF में सीधे सब-इंस्पेक्टर की नौकरी लगवा सकता है। चंद्रलेखा की बेटी स्वाती और भांजे सिद्धार्थ के लिए उसने सात-सात लाख रुपये, यानी कुल 14 लाख रुपये की मांग की। उसने दोनों के शैक्षणिक दस्तावेज और कुछ खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।

इसके बाद विक्रम ने अपने दो साथियों अनूप और जितेंद्र से परिवार की मुलाकात कराई और भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया इन्हीं के माध्यम से पूरी होगी। कुछ दिनों बाद तीनों आरोपियों ने स्वाती और सिद्धार्थ के नाम से कथित RPF नियुक्ति पत्र सौंप दिए। परिवार ने उन पर विश्वास कर 14 लाख रुपये नकद दे दिए। इनमें 10 लाख रुपये चंद्रलेखा सिंह और 4 लाख रुपये उनकी बहन ने दिए थे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद स्वाती और सिद्धार्थ जॉइनिंग के लिए बिहार के दानापुर रेलवे मुख्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों ने दस्तावेज देखने के बाद साफ कर दिया कि RPF में ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई है और नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी हैं।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: संपत्ति में भाजपा प्रत्याशी से 11 गुना आगे कांग्रेस के घनश्याम सिंह, हलफनामे में हुआ खुलासा

पीड़ित परिवार ने आरोपियों से संपर्क कर पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्हें टालमटोल किया गया और कथित तौर पर धमकियां भी दी गईं। थाटीपुर थाने में शिकायत देने के बावजूद जब मामला दर्ज नहीं हुआ तो परिवार ने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने विक्रम राणा, अनूप और जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की जरूरत को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुहरसहाय के आदर्श नगर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

जीरा में अपराध की दुनिया से निकल राजनीति में आए गुरप्रीत सेखों को मिला वारिस पंजाब का साथ

Ujjain: भांग, त्रिपुंड और त्रिनेत्र से हुआ बाबा श्री महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

14 Jul 2026

मिलेनियल की सीख और जेन-जी की सोच...कचरे से फैशन की नई क्रांति, टेक्सटाइल कचरे को दे रही नई जिंदगी

14 Jul 2026

VIDEO: फ्रिज में बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति, दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़; चढ़ावा भी आने लगा

14 Jul 2026
विज्ञापन

Dehradun: गोल्डन आवर में मिलेगा यौन पीड़िताओं को न्याय, तैयार हो रहे मास्टर ट्रेनर्स

14 Jul 2026

सूखे नशे से बर्बाद हो रहे युवाओं को मिलेगी नई जिंदगी, मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ ओएसटी सेंटर

14 Jul 2026
विज्ञापन

सोनभद्र में समाधान दिवस पर 29 शिकायतों का निस्तारण

14 Jul 2026

जल, जंगल और जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

14 Jul 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

13 Jul 2026

VIDEO: देशी शराब की दुकान पर महिलाओं का हल्ला बोल, शराब की पेटियों में लगाई आग

13 Jul 2026

VIDEO: एटा कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह के प्रयास से मची अफरा-तफरी

13 Jul 2026

दिल्ली चिड़ियाघर में कोबरा के बच्चों का जन्म: वन्यजीव संरक्षण की बड़ी उपलब्धि

13 Jul 2026

रादौर लूटकांड: कांजनू नहर पुल पर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन बदमाश गोली लगने से घायल

13 Jul 2026

गाजियाबाद: मोदीनगर में सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

13 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: पत्नी की नाक काटने के आरोपी युवक की मौत, शारदा नहर में मिला शव

13 Jul 2026

Meerut: कपिल गुप्ता बने रोटरी क्लब मेरठ विराट के नए अध्यक्ष

13 Jul 2026

Meerut: 'ड्रीम हॉलिडे होटल' में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, नरसिंह वाहिनी ने पुलिस के साथ मारा छापा, एक युवक और चार युवतियां हिरासत में

13 Jul 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बिना पंजीकरण घोड़ा-खच्चर संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई

13 Jul 2026

Noida: गौतमबुद्ध नगर अंडर 17 बालक टीम के लिए बास्केटबॉल ट्रायल संपन्न, 20 खिलाड़ियों का चयन

13 Jul 2026

Delhi: योगेश सिंघल ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, स्टाम्प ड्यूटी माफी की उठी मांग

13 Jul 2026

Delhi: गोमती नदी किनारे निर्माण पर NGT का अंतरिम रोक, LDA सहित कई पक्षों को नोटिस

13 Jul 2026

Noida: नोएडा में 56 लाख पीएफ खातों में ब्याज क्रेडिट का काम तेज, 15 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी

13 Jul 2026

Delhi: दक्षिणी दिल्ली में वन भूमि पर अवैध पुल निर्माण रुका, वन विभाग ने NGT में दाखिल की रिपोर्ट

13 Jul 2026

Rudraprayag: जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन, 17 शिकायत दर्ज, आठ का मौके पर ही निराकरण

13 Jul 2026

Chamoli: पोखरी में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर, 268 लोगों ने किया प्रतिभाग, 115 को मिला योजनाओं का लाभ

13 Jul 2026

फरीदाबाद सेक्टर 37 में सीवर समस्या से लोगों को मिली राहत

13 Jul 2026

गुरुग्राम का अजीत स्टेडियम पुनर्विकास योजना सुस्त, 14 करोड़ की परियोजना एक साल बाद भी आधी अधूरी

13 Jul 2026

स्मार्ट सिटी के आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पास बने स्मार्ट बस स्टॉप प्रतीक्षालय के सामने जलभराव

13 Jul 2026

आईटीआई फरीदाबाद के छात्रों को मिलेगी जेसीबी में ट्रेनिंग और जॉब की सुविधा

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed