फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The manager called the woman to give her clothes and raped her, and then threatened to kill her.

Gwalior News: मैनेजर ने महिला को कपड़े देने के लिए बुलाया और कर दिया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 02 Nov 2025 07:11 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 07:11 PM IST
सार

ग्वालियर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला को मदद के नाम पर घर बुलाया और ज्यादती की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
The manager called the woman to give her clothes and raped her, and then threatened to kill her.
महिला से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्वालियर में घी कंपनी के मैनेजर पर एक महिला ने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला को पुराने कपड़े देने के बहाने घर बुलाया था। कपड़े देने के बाद उसने वहीं कपड़े चेक करने को कहा। इसी दौरान जब महिला कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घटना डीडी नगर कुशवाह मार्केट के पास की है। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सदमे में पहुंची महिला ने घर जाकर पति और सास को पूरी बात बताई। इसके बाद रविवार को वह महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ममता को किया शर्मसार: जिसे कुछ दिन पहले जन्मा, उसी का गला दबाकर ले ली जान; हत्या की वजह भी हैरान करने वाली
विज्ञापन
विज्ञापन


मददगार मानती थी महिला
शहर के जनकगंज दानाओली निवासी 20 वर्षीय महिला ने महाराजपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूर है और करीब एक साल से वह डीडी नगर कुशवाह मार्केट निवासी मुक्तिकांत राय को जानती है। मुक्तिकांत एक घी बनाने वाली कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला के अनुसार एक साल पहले उसके पति ने मुक्तिकांत के यहां काम किया था, तभी दोनों की पहचान हुई थी। कुछ महीने पहले मुक्तिकांत ने उनके घर राशन भी भिजवाया था। महिला ने बताया कि वह उसे मददगार मानती थी और उसकी काफी इज्जत करती थी। मुक्तिकांत ने फोन कर महिला को पुराने कपड़े देने के बहाने अपने घर बुलाया। शाम करीब 7:30 बजे महिला वहां पहुंची, तो मुक्तिकांत ने कुछ कपड़े, जिनमें साड़ियां भी थीं, निकालकर दिए। जब महिला कपड़े लेकर जाने लगी तो उसने कहा कि कपड़े पहनकर देख लो।

ये भी पढ़ें- देवउठनी ग्यारस की रात सड़कों पर खूनी संघर्ष, नाबालिग की हत्या, रहवासी क्षेत्रों में तोड़फोड़

आरोपी की तलाश जारी
जब महिला मैनेजर के घर के कमरे में कपड़े पहनकर चेक कर रही थी, तभी आरोपी कमरे में आ गया। उसने कुंडी लगाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसे धमकाया भी कि यदि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। घटना के बाद से पीड़िता काफी घबरा गई थी। हिम्मत कर रविवार सुबह यह बात अपने पति व सास को बताई। इसके बाद वह महाराजपुरा थाना पहुंचे और आरोपी मुक्तिकांत राय के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed