सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Three killed in Gwalior: A dumper crushed a husband, wife, and daughter

ग्वालियर में तीन की मौत: डंपर ने पति-पत्नी वबेटी को रौंदा, बेटी को JEE का पेपर दिलाने ग्वालियर आ रहे थे दंपती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jan 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर के रतवाई बिजौली में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार किसान चंद्रपाल जाटव, उनकी पत्नी और JEE परीक्षा देने जा रही 18 वर्षीय बेटी को कुचल दिया। तीनों की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

Three killed in Gwalior: A dumper crushed a husband, wife, and daughter
ग्वालियर में तीन लोगों की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 18 वर्षीय बेटी को पीछे से कुचल दिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर रतवाई बिजौली थाना क्षेत्र का है। परिवार जालौन का रहने वाला था।
Trending Videos


बेहट एसडीओपी मनीष यादव के मुताबिक मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान चंद्रपाल जाटव, 40 वर्षीय राजश्री जाटव, उनकी बेटी 18 वर्षीय अर्पिता जाटव के रूप में हुई है। गुरुवार को उनकी बेटी अर्पिता का JEE का एग्जाम था। बिजौली के रतवाई में BBM कॉलेज में परीक्षा का सेंटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरिंदगी: कोचिंग जा रही कॉलेज छात्रा का अपहरण, बेहोशी की हालत में दुष्कर्म, विरोध करने पर बेल्ट-बोतलों से मारा

चंद्रपाल, पत्नी राजश्री के साथ बाइक पर बेटी अर्पिता को पेपर दिलाने के लिए निकले। उन्होंने गिरवाई थाना में पदस्थ आरक्षक प्रदीप की बाइक ली थी। वे जल्दबाजी में रास्ता भटक गए और परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर आगे निकल गए। इसके बाद किसी राहगीर से कॉलेज का एड्रेस पूछा और वापस लौटने लगे। जब वे थाने से 100 मीटर दूर थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही पूर्वक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपती और उनकी बेटी सड़क पर गिरी और डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि सड़क पर शव और खून ही खून पड़ा हुआ था। हालत यह थी कि उनके बैग में रखे दस्तावेज भी खून से सन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को वहां से निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया। बताया गया कि चंद्रपाल के परिवार में उसकी पत्नी, बेटी और दो बेटे सत्यम व बिट्टू हैं। पति-पत्नी व बेटी की मौत के बाद अब उनके परिवार में सिर्फ दो बेटे बचे हैं। हादसे का पता चलते ही वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। इधर आरोपी चालक अपना डंपर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाका से भरा हुआ डंपर जब्त कर लिया। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed