{"_id":"69881417389f068b1808abd9","slug":"two-sisters-including-a-minor-were-raped-cousin-and-friend-were-accused-of-rape-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3928260-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: नाबालिग सहित दो सगी बहनों से हैवानियत, मौसेरे भाई और दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: नाबालिग सहित दो सगी बहनों से हैवानियत, मौसेरे भाई और दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप
Sun, 08 Feb 2026 01:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:21 PM IST
सार
आरोपियों ने पहले सुरक्षा का झांसा देकर घर में पनाह ली और फिर डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी शादी का झांसा देकर बहनों से 40 हजार रुपये और जेवर लेकर भी फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में नाबालिग समेत दो सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि 22 साल की विवाहिता और उसकी नाबालिग बहन के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। वह अपने दोस्त के साथ उनको मिला था। रात अधिक होने पर घर छोड़ने गए थे। मौसेरा भाई और उसका दोस्त वहीं रुके और रात को गंदी हरकत की। घटना बिजौली थाना स्थित एक गांव की है। सुबह दोनों बहनों को लेकर वह स्टेशन पहुंचे। यहां उनसे शादी का झांसा देकर 40 हजार रुपये और चांदी की पायल लेकर भाग गए। डरी सहमी बहनों ने अब जाकर मामले की शिकायत की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दतिया निवासी 22 वर्षीय युवती की शादी ग्वालियर में हुई है। युवती का पति अहमदाबाद गुजरात में नौकरी करता है। पीड़िता के एक बच्ची है, जिसकी देखरेख के लिए वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को साथ रखती है। पिछले दो साल से विवाहित युवती की दोस्ती मोसेरे भाई से है और उनके बीच बातचीत होती थी। कई बार आकर वह घर भी रुकता था।विवाहित युवती के अनुसार वह अपनी बहन के साथ शीतला माता मंदिर गई थी। वहां से लौटते समय काफी अंधेरा हो गया था। वहां पर उनको मौसेरा भाई और उसका दोस्त अमन खान मिला था। दोनों ने अंधेरा काफी होने पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों बहनों को घर छोड़ने के लिए कहा। यहां पर मौसेरे भाई और अमन ने उन्हें बताया कि रात अधिक हो गई है और वह उनके घर पर ही रुकेंगे। इसके बाद वह उनके साथ उनके घर आ गए और उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद वह सो गए। रात में मौसेरा भाई उसके पास पहुंचा और उसका दोस्त अमन खान उसकी नाबालिग बहन के पास पहुंचा और साथ जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी मौसेरा भाई उसके साथ गलत काम कर चुका है।
सुबह मौसेरा भाई और अमन खान ने उन्हें शादी का झांसा दिया और शादी की कहकर उन्हें लेकर निकले। रेलवे स्टेशन टिकट कराने और रहने खाने के लिए पैसे नहीं होने की कहकर मौसेरे भाई ने उनसे 40 हजार रुपये और एक जोड़ी चांदी की पायल ले ली। इसके बाद वह टिकट कराने की कहकर चले गए। वह काफी देर इंतजार करती रही, लेकिन वह वापस नहीं आए। इसके बाद वह मौसी के घर पहुंची तो वह गायब था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, ढाई साल की बच्ची घायल
धोखे का शिकार पीड़िता वापस मायके पहुंची तो मौसेरे भाई वहां पर मिला और गलत काम को लेकर और पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा। उस समय डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। अब उन्होंने घटना की जानकारी मां और पिता को दी और थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा भी पता लगा है कि दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं पर पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है।
एसडीओपी बेहट मनीष यादव ने बताया दो बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही, शादी का झांसा देकर उनके जेवर और नकदी भी ऐंठी है।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।