सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Wife's insistence... my boyfriend will also live in the same house, when the husband protested

दहशत में पति: पत्नी की अजीब जिद- मेरा बॉयफ्रेंड भी इसी घर में रहेगा, विरोध किया तो तेरी हत्या करा दूंगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर में एक पति ने पत्नी और उसके कथित बॉयफ्रेंड से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। पति का आरोप है कि पत्नी बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखना चाहती थी। विरोध करने पर उसने मारपीट की, झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और बच्चों सहित जेवर-नकदी लेकर चली गई।

Wife's insistence... my boyfriend will also live in the same house, when the husband protested
ग्वालियर में गुहार लेकर पति पहुंचा पुलिस के पास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्वालियर में एक पति को अपनी पत्नी से जान लेने का डर सता रहा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है। वजह भी हैरान करने वाली सामने आई है। पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड को घर में साथ रखना चाहती है। विरोध करने पर वह पति को जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी लेकर गायब हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी को खोजने के साथ जान माल की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।



दरअसल ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके में रहने वाला राजकुमार कुशवाह एसपी ऑफिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचा। उसका आरोप है कि साल 2008 में पूनम कुशवाह नाम की युवती से उसकी हिंदू रीति रिवाज से शाद हुई थी। शादी के बाद उसके तीन बेटी और एक बेटे का जन्म हुआ। राजकुमार का कहना है कि उसकी पत्नी किसी दूसरे लड़के के चक्कर मे घर बर्बाद कर रही है। उसको यह तब पता चला जब पत्नी पूनम 22 जनवरी 2026 को बिना बताए कहीं चली गई। 2 महीने बाद मार्च 2026 में जब वह घर आई तो उसने पूछताछ में बताया कि वह आशु उर्फ कमल सेन के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है। यदि साथ में पत्नी के साथ रहना है तो बॉयफ्रेंड आशु भी घर में रहेगा। यानी एक ही घर की छत के नीचे तीनों साथ में रहेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह घर छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने लंबी पूछताछ के बाद की कार्रवाई
विज्ञापन
Trending Videos


पति राजकुमार को पत्नी पूनम की शर्त मंजूर नहीं थी। ऐसे में सुबह के वक्त पूनम फिर बिना बताए चली गई, जब दोपहर के वक्त घर आई तो उसने पति को धमकाया कि तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा कर जीवन बर्बाद कर देगी। इस दौरान पति राजकुमार ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने गुस्से में उसका सिर फोड़ दिया। जब तक कुछ समझ पाते पत्नी पूनम घर मे रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी के साथ ही अपनी तीनों बेटियों और बेटे को लेकर रवाना हो गई।

राजकुमार कुशवाह पुलिस अधिक्षक कार्यालय में पहुंचा। जहां उसने आरोप लगाया है कि पत्नी जाते-जाते उसे धमकी देकर गई है कि वह उसकी हत्या जरूर करवाएगी।ऐसे में पुलिस से राजकुमार ने घर से गए सोने चांदी के माल के साथ खुद की जान की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस पति राजकुमार के आरोपों की जांच कर रही है। ताकि पत्नी के बच्चों सहित घर छोड़कर जाने की असली वजह साफ हो सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed