फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Congress enraged over rejection of Meenakshi Natarajan nomination Youth Congress took out a symbolic funeral

MP: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर भड़की यूथ कांग्रेस, निकाली चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा

Mon, 15 Jun 2026 04:52 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 04:52 PM IST
सार

MP News: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से नारायण टॉकीज चौराहे तक चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
Congress enraged over rejection of Meenakshi Natarajan nomination Youth Congress took out a symbolic funeral
घंटाघर से नारायण टॉकीज तक यूथ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने पर हरदा में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन


घंटाघर से नारायण टॉकीज तक निकाला विरोध मार्च
विरोध मार्च घंटाघर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नारायण टॉकीज चौराहे पर पहुंचा, जहां चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया। इसके बाद आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नामांकन निरस्त किए जाने के निर्णय की आलोचना की।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल
सभा को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसकी निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना किसी ठोस आधार के निरस्त किया गया, जबकि कांग्रेस द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप
योगेश चौहान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चुनाव आयोग भाजपा नेताओं के दबाव में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

‘लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर निर्भर करती है। यदि इन संस्थाओं की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना सभी संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।


ये भी पढ़ें: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और नामांकन निरस्तीकरण के फैसले के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed