फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heartbreaking incident: After a domestic dispute, a woman jumped into a well with two innocent children

हृदय विदारक घटना: घरेलू विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, तीनों की मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:25 PM IST
सार

छतरपुर के प्रकाश बम्होरी गांव में घरेलू विवाद के बाद 21 वर्षीय महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Heartbreaking incident: After a domestic dispute, a woman jumped into a well with two innocent children
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के लवकुशनगर अनुविभाग के प्रकाश बम्होरी गांव में घरेलू विवाद के बाद एक हृदयविदारक घटना हो गई। 21 वर्षीय एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान भगवती कुशवाहा (21), उसके बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा (2) और बेटी संध्या कुशवाहा (3) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और कुएं से महिला और दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस घरेलू विवाद के कारणों के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एक साथ महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed