सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Horrific accident in Jabalpur: Scorpio trapped between two dumpers catches fire two burnt alive

जबलपुर में खौफनाक हादसा: दो डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो में लगी आग, बाहर भी नहीं निकलने सके; दो जिंदा जले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो दो डंपरों के बीच फंसकर करीब 200 मीटर तक घिसटती रही और उसमें आग लग गई। वाहन में सवार रोहतक निवासी दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

Horrific accident in Jabalpur: Scorpio trapped between two dumpers catches fire two burnt alive
जबलपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जबलपुर बरेला थाना क्षेत्र स्थित शारदा मंदिर के समीप शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब मंडला से जबलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो ओवरटेक करने के दौरान दो डंपरों के बीच फंस गई।





जानकारी के अनुसार, दोनों डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दौरान वाहन में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि स्कॉर्पियो में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जिंदा जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पथराव में छह वनकर्मी घायल, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त; क्षेत्र में तनाव

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। इसके बाद वाहन में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन हरियाणा के रोहतक जिले में पंजीकृत है। प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान प्रशांत (45 वर्ष) और चालक सोनू शर्मा (42 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने डंपरों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालकों की तलाश और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed