सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sanjay Singh Targets BJP in Indore Raises Questions on Foreign Policy Ram Mandir and Governance Issues

Sanjay Singh: इंदौर में संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, विदेश नीति से लेकर राम मंदिर तक उठाए सवाल; क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर दौरे पर पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा, केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विदेश नीति, शिक्षा, पेयजल, राम मंदिर ट्रस्ट और आगामी चुनावों को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा को चुनौती दी।

Sanjay Singh Targets BJP in Indore Raises Questions on Foreign Policy Ram Mandir and Governance Issues
संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आनंद मोहन माथुर सभागार में आयोजित आम आदमी पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार, विदेश नीति, मध्य प्रदेश सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला।



क्या बोले संजय सिंह?
संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय जहाजों पर किए गए हमले के मामले में प्रधानमंत्री को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के सामने मजबूती से भारत का पक्ष रखना चाहिए और इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर भी टिप्पणी करते हुए दावा किया कि भारतीय जहाजों पर हमले के बाद विरोध दर्ज कराने के प्रयासों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के बाद विपक्षी दलों में तोड़फोड़ करती है और भ्रष्ट नेताओं को अपने दल में शामिल कर लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और लोगों को साफ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में बेहतर काम किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी और भाजपा को चुनौती देगी।

विज्ञापन


पढ़ें: मारपीट-फायरिंग और VIP ट्रीटमेंट के आरोप से उलझी जांच, VIDEO में ऐसा क्या जिसने चौंकाया

उन्होंने युवाओं के विभिन्न आंदोलनों और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों का समर्थन करते हुए कहा कि रोजगार और शिक्षा जैसे विषयों पर युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर कमजोर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को विदेश दौरों के दौरान देशहित में हासिल उपलब्धियों की जानकारी जनता को देनी चाहिए।

राम मंदिर ट्रस्ट और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भी संजय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण और जमीन खरीद से जुड़े मामलों में पारदर्शिता होनी चाहिए तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी और बरामदगी हुई है, जिसकी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed