{"_id":"69ce48f5e4485c4c96022d61","slug":"horrific-murder-first-beaten-to-death-then-burned-alive-case-of-half-burnt-body-found-in-field-complicated-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक कत्ल: पहले पीट-पीट कर किया अधमरा, फिर जिंदा जला डाला; खेत में मिली अधजली लाश का मामला उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक कत्ल: पहले पीट-पीट कर किया अधमरा, फिर जिंदा जला डाला; खेत में मिली अधजली लाश का मामला उलझा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सार
कटनी के कन्हवारा गांव में 28 वर्षीय युवक की खेत में अर्द्धजली लाश मिली। अज्ञात बदमाशों ने पहले मारपीट कर उसे जला दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स की खेत में अर्द्धजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची कुठला पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर पंचनामा बनाते हुए जांच कार्रवाई शुरू की है।
दरअसल पूरा मामला कन्हवारा ग्राम से लगे मंदिर के पास का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने गांव के 28 वर्षीय युवक छब्बू पिता मुन्ना कोल को पहले बेरहमी से मारपीट की और फिर उसे अचेत अवस्था में जलाकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- विधायक संजय पाठक पर कोर्ट सख्त: हाईकोर्ट जज से संपर्क की कोशिश पड़ी भारी, अवमानना का केस दर्ज; जानें मामला
कटनी एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि ग्राम कन्हवारा के पॉवर हाउस के पीछे स्थित रमेश लोधी का खेत में एक शख्स की अर्धजली लाश मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने 112 वाहन पर दी थी। जिस पर कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का है। मृतक के सिर में चोट के निशान पाए गए हैं। इस निर्मम हत्याकांड मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X