फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hoshangabad: If you did not bring two lakh rupees from the maternal home, the in-laws beat you on the middle road.

होशंगाबाद: मायके से दो लाख रुपये नहीं लाई तो ससुराल वालों ने बीच सड़क पर पीटा

Fri, 24 Dec 2021 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 04:58 PM IST
सार

होशंगाबाद के ग्वालटोली में बीच सड़क एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके पति, सास-ससुर और ननद ने मारपीट की। विवाद के पीछे की वजह मायके से दो लाख रुपये नहीं लाना बताया जा रहा है। ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Hoshangabad: If you did not bring two lakh rupees from the maternal home, the in-laws beat you on the middle road.
Hoshangabad: दो लाख रुपये नहीं लाने पर महिला को सड़क पर पीटा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होशंगाबाद के ग्वालटोली में बीच सड़क एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके पति, सास-ससुर और ननद ने मारपीट की। विवाद के पीछे की वजह मायके से दो लाख रुपये नहीं लाना बताया जा रहा है। ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम तृष्णा चौहान बताया गया है। उसने पुलिस को की शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को वह अपनी डेढ़ साल‎ की बच्ची के साथ मायके से‎‎ ससुराल लौटी थी। ससुराल में‎ परिजनों ने रुपये का पूछा। रुपये नहीं लाने के बात पर सभी लोगों ने‎ धक्के मारकर मुझे घर से बाहर‎ निकाल दिया। बीच सड़क पर सास,‎ ननद, पति और ससुर ने मारपीट‎ की। दरअसल ससुराल वाले महिला से दो लाख रुपये लाने का दवाब बना रहे थे। मारपीट की घटना का लोगों ने वीडियो भी बना लिया, जो क्षेत्र में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी रेखा‎ निमोदा ने बताया पीड़ित महिला‎ गुरुवार को आरोपी पति आकाश चौहान, सास रेखा,‎ ससुर प्रकाश चौहान व ननद वंदना के खिलाफ मारपीट‎ व दहेज प्रताड़ना की शिकायत‎ करने पहुंची थी। महिला की‎ शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed