{"_id":"61bf429e98646918c077af70","slug":"hoshangabad-tiger-pounces-on-hunting-in-front-of-tourists-actor-randeep-hooda-posted-video-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशंगाबाद: सैलानियों के सामने शिकार पर झपटा टाइगर, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशंगाबाद: सैलानियों के सामने शिकार पर झपटा टाइगर, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
Sun, 19 Dec 2021 08:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 19 Dec 2021 08:03 PM IST
सार
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करने देश दुनिया से सैलानी आते हैं। हाल ही एसटीआर के चूरना में एक टाइगर का शिकार करने के अंदाज़ ने लोगों अचंभित कर दिया। यह पूरा नजारा बॉलीबुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
शिकार के लिए झपटता बाघ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाघों के घर कहलाने वाले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करने देश दुनिया से सैलानी आते हैं। हाल ही एसटीआर के चूरना में एक टाइगर का शिकार करने के अंदाज़ ने लोगों अचंभित कर दिया। यह पूरा नजारा चूरना में जंगल सफारी कर रहे बॉलीबुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कैमरे में कैद किया। इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। अभिनेता हुड्डा के इस वीडियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने फेसबुक पर अपने ऑफिशियल पेज पर पोस्ट किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अभिनेता रणदीप हुड्डा दो दिनों से चूरना के जंगल मे सफारी कर रहे हैं। सफारी के दौरान जंगल की पगडंडी पर 3के टाइगर आया। टाइगर ने तेजी से एक जंगली भैंसे के पीछे दौड़ लगा दी। यह सब सफारी कर रहे अन्य सैलानियों ने भी देखा। अभिनेता हुड्डा ने यह पूरा वाकया वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। हुड्डा का यह वीडियो एसटीआर के ऑफिशियल पेज पर भी डाला गया है।
विज्ञापन
