फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Butterfly Festival will be organized on the occasion of Madhya Pradesh Foundation Day in narmdapuram

MP: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर बटरफ्लाई फेस्टिवल का होगा आयोजन, 1 से 6 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

Thu, 27 Oct 2022 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 08:53 AM IST
सार

एक जिला एक उत्पाद के तहत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा 1 से 6 नवम्बर तक पनारपानी गार्डन पचमढ़ी एवं परसापानी नर्मदापुरम में  बटरफ्लाई फेस्टिवल मनाया जायेगा।

विज्ञापन
Butterfly Festival will be organized on the occasion of Madhya Pradesh Foundation Day in narmdapuram
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न समारोह आयोजित किए जायेंगे। इसी क्रम में एक जिला एक उत्पाद के तहत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम द्वारा 1 से 6 नवम्बर तक पनारपानी गार्डन पचमढ़ी एवं परसापानी नर्मदापुरम में  बटरफ्लाई फेस्टिवल मनाया जायेगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहयोग से स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को बटर फ्लाई सर्वे, रहवास, जीवनचक्र से संबंधित जानकारी देने के लिए 1 से 6 नवम्बर की अवधि में पचमढ़ी के पनारपानी एवं बागड़ा बफर के परसापानी क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन


उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व सोहागपुर ने जानकारी दी कि पर्यटकों के साथ ही वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 1 से 6 नवम्बर तक की अवधि के लिए चयनित एवं पुरस्कृत बच्चों तथा अनुभूति कार्यक्रम के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में भ्रमण कराया जाएगा। बच्चों को गाइड एवं नेचुरोलिस्ट के द्वारा बटर फ्लाई के रहवास, जीवनचक्र एवं उनसे संबंधित अन्य जानकारी के संबंध में फील्ड विजिट कराई जाएगी।
विज्ञापन


इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में बटर फ्लाई के लिए संवेदनशीलता का संचरण होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए समस्त प्रतिभागी जो तितली अवलोकन शिविर में शामिल होना चाहते हैं। वह मोबाइल नंबर 9406732443 अथवा 8770788846 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed