{"_id":"631315f5e1c3f42b07671918","slug":"itarsi-crime-news-city-minister-of-karni-sena-was-publicly-murdered-with-knives","type":"story","status":"publish","title_hn":"Itarsi Crime News: करणी सेना के नगर मंत्री की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, बचाने आए दोस्त की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Itarsi Crime News: करणी सेना के नगर मंत्री की सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या, बचाने आए दोस्त की हालत गंभीर
Sat, 03 Sep 2022 02:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:24 PM IST
सार
होशंगाबाद जिले के इटारसी शहर के पास इलाके सूरजगंज रोड पर नगर पालिका कार्यालय के सामने बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट करते हुए जमकर चाकू चलाए। इसमें रोहित राजपूत की मौत हो गई।
विज्ञापन
रोहित सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम में इटारसी नगर पालिका के सामने शुक्रवार रात करणी सेना के नगर मंत्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूरजगंज रोड पर तीन बदमाशों ने रोहित सिंह राजपूत (28) और उनके दोस्त सचिन पटेल पर चाकू से हमला किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिनमें से किसी ने चाकूबाजी की घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि घटना के बाद राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इटारसी पहुंचे। थाने के सामने शव रखकर करणी सेना ने हंगामा किया। कार्यकर्ता आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनके मकानों को गिराने की मांग भी की। घटना रात करीब 8.30 बजे मुख्य बाजार एरिया की है। यहां पर राजपूत अपने दोस्त के साथ खड़े थे। इस दौरान बाइक से तीन लोग आए और विवाद करने लगे। अचानक इनमें से एक ने चाकू निकाला और राजपूत के पेट में घोंप दिया। उसने एक के बाद एक लगातार वार किए। राजपूत का साथी बचाने दौड़ा, बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जख्मी राजपूत और पटेल को अस्पताल लेकर पहुंचे। राजपूत की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पटेल की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान और टीआई रामसनेही चौहान सरकारी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
इटारसी थाना टीआई ने बताया, करणी सेना के नगर मंत्री रोहित सिंह राजपूत की हत्या पुराने विवाद को लेकर हुई। हत्या में मुख्य आरोपी रानू उर्फ राहुल पिता फूलसिंह ठाकुर (27) निवासी उत्तरी बंगलिया इटारसी है। रोहित सिंह और रानू ठाकुर का पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात को चाय की दुकान पर थे। उसी दौरान रोहित से झगड़ा हो गया। इस पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। रोहित और सचिन को जांघ के नीचे चाकू मारे गए, जिसमें रोहित की मौत हो गई।
