{"_id":"6340251e2d888b174100e24a","slug":"mp-accident-news-three-including-ti-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Accident News: सड़क दुर्घटना में टीआई समेत तीन की मौत, पिकअप वाहन जब्त, ड्राइवर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Accident News: सड़क दुर्घटना में टीआई समेत तीन की मौत, पिकअप वाहन जब्त, ड्राइवर फरार
Fri, 07 Oct 2022 06:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 07 Oct 2022 06:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पचमढ़ी पीटीएस टीआई समेत तीन लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। दो वाहनों को टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। मरने वालों में पचमढ़ी पीटीएस टीआई उमेद सिंह राजपूत शामिल हैं। राजपूत अपनी एक्टिवा पर पंडित को लेकर अपने घर गाडरवाड़ा जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। मरने वालों में एक लड़की भी शामिल है जो एक अन्य बाइक पर सवार थी और पिकअप वाहन ने इसे भी अपना शिकार बनाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया-बनखेड़ी रोड पर सकरी पुलिया के नजदीक शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे पिकअप ने एक्टिवा और एक बाइक को टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार राजपूत और पंडित मौके पर ही मारे गए। वहीं, एक अन्य आठ वर्षीय बालिका बाइक पर अपने माता-पिता और भाई के साथ सवार थी। अनियंत्रित पिकअप ने दोनों वाहनों को टक्कर मारी, जिससे दोनों वाहन उसकी चपेट में आ गए। मरने वालों में पंडित हल्के भैया गिरदोनिया और बच्ची पंखुड़ी अहिरवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। पंखुड़ी के पिता गणेश अहिरवार, माता धनवंती बाई और भाई साहिल गंभीर है। उन्हें पिपरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टीआई उमेश तिवारी का कहना है कि राजपूत एक्टिवा नंबर एमपी09यूजी 5565 से गाडरवाड़ा की ओर जा रहे थे। उनके साथ हल्के भैया गिरदोनिया भी थी। बाइक सवार ने इस दौरान एक्टिवा से आगे निकलने की कोशिश की। इस दौरान पिकअप क्रमांक एमपी04 एलडी5903 ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। राजपूत जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी एक्टिवा पिकअप का शिकार हो चुकी थी। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक वहां से निकल भागा।