{"_id":"65e9686cac6cbd86da038fae","slug":"in-rajgarh-family-living-outside-village-due-to-fear-of-bullies-has-appealed-to-collector-for-justice-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दबंगों के डर से परिवार ने गांव छोड़ा, पिता को पीटा, भाई पर किया हमला; पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दबंगों के डर से परिवार ने गांव छोड़ा, पिता को पीटा, भाई पर किया हमला; पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Thu, 07 Mar 2024 12:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:40 PM IST
सार
पीड़ित ने राजगढ़ में मीडिया से बात पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि गांव के दबंगों ने उसके भाई पर प्राण घातक हमला किया और पुलिस ने आरोपियों पर मामूली सी धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के देवलीसांगा गांव में रहने वाले रघुनाथ सिंह उमठ अपने गांव के मकान में ताला लगाकर इधर-उधर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि गांव के दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक सामूहिक कार्यक्रम में उनके पिता के साथ मारपीट की और बीते महीने उसके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया। जिसका इलाज भोपाल के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित हाल ही में अपने परिवार समेत भोपाल में रह रहा है। उसे डर है कि जिन आरोपियों ने उनके भाई पर हमला किया वे अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और वे न्याय की गुहार लगाने के लिए राजगढ़ जिला मुख्यालय के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित ने राजगढ़ में मीडिया से बात पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि गांव के दबंगों ने उसके भाई पर प्राण घातक हमला किया और पुलिस ने आरोपियों पर मामूली सी धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। इससे मेरा परिवार भयभीत है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसे लेकर उसने कलेक्टर और एसपी को भी आवेदन दिया है।
विज्ञापन
