फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदौर: भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे इंदौर, सीएम ने किया स्वागत, उज्जैन जाकर किए महाकाल दर्शन

Tue, 08 Mar 2022 04:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 04:25 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत कर अगवानी की। नड्डा उज्जैन जाकर महाकाल दर्शन करेंगे। देवास में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर में बैठक लेंगे। 

विज्ञापन
Indore: BJP President Nadda reached Indore, CM welcomed, visited Ujjain and visited Mahakal
महाकाल का जलाभिषेक करते नड्डा, सीएम व वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मप्र के दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अभिवादन किया। नड्डा इंदौर में कुछ देर रूके और उज्जैन के लिए प्रस्थान किया। उज्जैन पहुंचकर नड्डा ने महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी महाकाल दर्शन किए। 



 
Indore: BJP President Nadda reached Indore, CM welcomed, visited Ujjain and visited Mahakal
इंदौर एयरपोर्ट पर सीेएम शिवराज ने किया नड्डा का स्वागत - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा, सीएम व वीडी शर्मा उज्जैन के लिए रवाना हुए। 
Indore: BJP President Nadda reached Indore, CM welcomed, visited Ujjain and visited Mahakal
महाकाल का पंचामृत से किया अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर से उज्जैन जाते समय रास्ते में कई जगह नड्डा का स्वागत किया गया। उज्जैन पहुंचकर नड्डा सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान  व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी थे। सभी ने विधिविधान से महाकाल का जलाभिषेक व पंचामृत अभिषेक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: BJP President Nadda reached Indore, CM welcomed, visited Ujjain and visited Mahakal
इंदौर पहुंचने पर नड्डा ने यूक्रेन से भारत लौटे छात्रों से मुलाकात कर चर्चा की - फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले सोमवार रात को ही भाजपा प्रदेशाध्य़क्ष वीडी शर्मा इंदौर पहुंच चुके थे। उन्होंने इंदौर के अलावा उज्जैन व देवास में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सिलसिले में व्यवस्थाएं देखीं। मंगलवार सुबह सीएम शिवराज सिंह के साथ भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। जिन मार्गों पर नड्डा का स्वागत होगा वहां की व्यवस्थाएं देखीं। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम को इंदौर में पार्टी की दो बैठकें लेंगे। इनमें प्रदेश में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अन्य कई बातों पर भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। बैठकों से पहले उज्जैन पहुंचे औऱ महाकाल दर्शन किए। इसके बाद देवास पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। देवास से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सीधे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इसके बाद जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed