सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Fire Tragedy: Short Circuit Caused by Electric Car Charging Leads to Explosion of Nearby Cylinders

इंदौर हादसे में आठ की मौत: इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाकर सोया परिवार, शॉर्ट सर्किट के बाद सिलिंडर फटे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 18 Mar 2026 08:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore Fire Tragedy: इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान  शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई। आग लगते ही घर में रखे सिलिंडरों में विस्फोट होना शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलिंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पढे़ं दर्दनाक हादसे की कहानी

Indore Fire Tragedy: Short Circuit Caused by Electric Car Charging Leads to Explosion of Nearby Cylinders
इंदौर आग हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलिंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद घर में रखे सिलिंडरों में धमाके शुरू हो गए। पुलिस के अनुसार एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे मकान का एक हिस्सा ढह गया।

जिस मकान में आग लगी वो पुगलिया परिवार का है। इस परिवार में एक कार्यक्रम था। इसकी वजह से कई रिश्तेदार घर पर रूके हुए थे। इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई। अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।



पढ़ें: Fire In Indore: इंदौर में घर में लगी भीषण आग, छह लोगों की जलकर हुई मौत; मौके पर पहुंचे अधिकारी

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तीन मंजिला मकान में पुगलिया परिवार रहता था। इस परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल में सो रहे थे जबकि इनके यहां बिहार से मनोज सेठिया का परिवार आया हुआ था जो ग्राउंड फ्लोर में सो रहा था। इसी सेठिया परिवार के छह लोगों की मौत हादसे में हुई है जबकि दो लोग पुगलिया परिवार के हैं। वहीं घटना में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के दौरान बिजली सप्लाई बंद हो जाने से ये लॉक नहीं खुल सके, जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। प्रारंभिक तौर पर यह भी माना जा रहा है कि आग के कारण घर में रखे गैस सिलिंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।


क्र. सं नाम पिता/पति का नाम आयु/ लिंग स्थिति (Status)
1 मनोज पिता - अज्ञात 65 वर्ष/ पुरुष मृत 
2 छोटू सेठिया  पिता - विजय 22 वर्ष/ पुरुष मृत 
3 सुमन  पति - विजय सेठिया 60 वर्ष/ महिला मृत 
4 विजय सेठिया पिता - अज्ञात 65 वर्ष/ पुरुष मृत 
5 सिमरन पुगलिया पति - सौरभ पुगलिया 30 वर्ष/ महिला मृत 
6 राशि सेठिया  पिता - अज्ञात 12 वर्ष/ महिला मृत 
7 सौरभ पुगलिया पिता - मनोज 30 वर्ष/ पुरुष घायल
8 आशीष पिता - मनोज यादव 30 वर्ष/ पुरुष घायल
9 हर्षित पुगलिया पिता - मनोज 25 वर्ष/ पुरुष घायल
10              टीनू        पिता - अज्ञात 12 साल/पुरुष मृत 
11                तनय        पिता - अज्ञात 8 साल/ पुरुष मृत 

  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed