MP: शिकायत के बाद फिर चर्चा में आए जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी, पुलिस ने की घंटों पूछताछ; अब क्या होगा?
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के खिलाफ प्लॉट के लेनदेन को लेकर एक और शिकायत सामने आई है। फरियादी ने 11 लाख रुपये लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री और कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौैर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ प्लॉट से जुड़े लेनदेन को लेकर एक और शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाना पटवारी से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज और दोनों पक्षों के बयान जुटाकर जांच कर रही है।
फरियादी का आरोप है कि उसने एक प्लॉट खरीदने के लिए 11 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद नाना पटवारी और अन्य संबंधित लोगों ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और न ही उसे कब्जा दिया। काफी समय तक इंतजार करने और संपर्क करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे डराया-धमकाया गया। बाद में कथित समझौते के तहत उसे 20 लाख रुपये वापस किए गए। इसके बावजूद फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत राजेंद्र नगर पुलिस से करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले से जुड़े दस्तावेजों और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में नाना पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- दमोह-पन्ना मार्ग पर हुआ सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटी, चार गंभीर घायल; दो जबलपुर रेफर
गौरतलब है कि नाना पटवारी से जुड़े दो अन्य मामलों की जांच भी पुलिस स्तर पर पहले से चल रही है। नई शिकायत सामने आने के बाद पुलिस सभी मामलों के तथ्यों की अलग-अलग जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
