सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dhar Bhojshala: On Friday, when Vasant Panchami came, Dhar's patience was tested.

Dhar Bhojshala: शुक्रवार को वसंत पंचमी आने पर होती थी धार के धैर्य की परीक्षा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 15 May 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

धार भोजशाला विवाद वर्षों पुराना है। वर्ष 2003 के बाद एएसआई के आदेश के कारण धार के हालात बिगड़े और कानून व्यवस्था भी बिगड़ी। आईए जानते है कि धार भोजशाला में कब क्या हुआ?

Dhar Bhojshala: On Friday, when Vasant Panchami came, Dhar's patience was tested.
भोजशाला धार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

धार भोजशाला विवाद 30 साल पुराना है। वर्ष 1995 में पहली बार दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, इसके बाद भोजशाला देशभर चर्चा में आई। विवाद बढ़ने पर एएसआई ने 2023 में आदेश दिया कि हर शुक्रवार को भोजशाला में नमाज अदा की जाएगी और हर मंगलवार को पूजा होगी। हिंदू समाज वसंत पंचमी पर भोजशाला में सुबह से लेकर शाम तक यज्ञ करता है। जब भी वसंत पंचमी शुक्रवार यानी जुमे के दिन आई, तो धार के धैर्य की परीक्षा हुई। ऐसे मौके पर तीन-चार बार धार में हालात बिगड़े और कर्फ्यू भी लगाया गया।

कब कब क्या हुआ

  • वर्ष 1995: धार में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद का केंद्र भोजशाला था। तब प्रशासन ने मंगलवार को पूजा और शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति दी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 1997: तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी और मंगलवार की पूजा पर भी प्रतिबंध लगाया। इसका काफी विरोध हुआ और दो माह बाद यह प्रतिबंध हटा लिया गया।
  • विज्ञापन
  • 2003: मंगलवार को हिंदू परिवारों को भोजशाला में शर्तों के साथ पूजा की अनुमति दी गई। यह आदेश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दिया। इसके बाद धार में दो समुदायों के बीच विवाद और हिंसा हुई।
  • 2013: वसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन आए। भोजशाला में फिर हालात बिगड़े। परिसर को खाली कराने के लिए प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
  • 2016: वसंत पंचमी शुक्रवार को आई। इस बार चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। माहौल गरमाया, लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात नहीं बने।
  • 2023: शुक्रवार को वसंत पंचमी आई। तय संख्या में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई और सुबह से शाम तक हिंदू समाज ने हवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed