{"_id":"656b2d99c9a0c53a6204a324","slug":"green-planet-oxygen-save-tree-plantation-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nature: स्कूल, सड़क से लेकर पहाड़ों तक पौधे लगा रहे प्रकृतिप्रेमी, घरों में पौधे तैयार कर दूसरों को दे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nature: स्कूल, सड़क से लेकर पहाड़ों तक पौधे लगा रहे प्रकृतिप्रेमी, घरों में पौधे तैयार कर दूसरों को दे रहे
Sat, 02 Dec 2023 06:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:44 PM IST
सार
पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही है पुष्पित तूलिका, पौधे लगाने के बाद उनकी मानिटरिंग पर भी देते हैं ध्यान
विज्ञापन
पौधरोपण करते संस्था के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक प्रयास सार्थकता की ओर टैगलाइन के साथ बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने का काम करने वाली संस्था पुष्पित तूलिका पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी काम कर रही है। संस्था की अध्यक्ष मणिमाला शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के विभिन्न सदस्यों द्वारा विगत तीन माह में इंदौर शहर के अलग-अलग स्थान पर लगभग 300 पौधे लगाए गए।
संस्था सचिव नमिता दुबे के निर्देशन में सुषमा जैन, रीना वाकडे, अलविंदर कौर, जसबीर सलूजा, उषा कौरान्ने, प्रतिमा दुबे, ऐश्वर्या गर्ग, करुणा कुरेरिया ने नीम, तुलसी, पीपल, बरगद, कनेर, अशोक, गुड़हल, आंवला, सहजन, बादाम, बिल्वपत्र, अमरुद, आम, अनार, जामुन के पौधे लगाए। पितृपर्वत, विभिन्न स्कूलों, कालेजों और गांवों में ना केवल पौधे लगाए वरन पौधों को पूर्ण संरक्षण भी दिया है। इंदौर के बाहर अन्य शहरों में भी पौधारोपण किया गया है। पुष्पित तूलिका ने अपने नाम को सार्थक करते हुए पुष्पीय पौधे भी लगाए। गुलाब, जूही, चमेली, रात रानी, पारिजात, बोगनवेलिया, पलाश आदि पौधे लगा कर अपनी संस्था की खुशबू सभी जगह बिखेरी है।
संस्था की उपाध्यक्ष डॉक्टर पूर्णिमा मंडलोई स्वयं अपने घर में गुड़हल, पान, तुलसी और ऑक्सीजन से भरपूर प्लांट तैयार करके लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए दे रही हैं। वे स्वयं भी सड़क किनारे इन पौधों को लगाकर लोगों को सुंदर पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही हैं। इतना ही नहीं डॉ मंडलोई पत्र पत्रिकाओं में आलेख लिखकर भी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रही हैं।