फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Husband murders female officer posted in the Postal Department; police have registered a case and initiated

Indore News: डाक विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी की पति ने की हत्या, पुलिस ने प्रकरण दर्जकर शुरू की जांच

Sat, 11 Jul 2026 10:35 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 10:35 PM IST
सार

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक महिला डाककर्मी की कथित तौर पर उसके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Husband murders female officer posted in the Postal Department; police have registered a case and initiated
डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला आया सामने।

विस्तार

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी तब हुई, जब उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डाक कुंज कॉलोनी निवासी उर्मिला सैनी एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के रूप में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके पति अखिलेश सैनी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और उसे एटीएम कार्ड, उसका पिन व कुछ रुपये देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद जब बेटी स्कूल से घर पहुंची, तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 
सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव: घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, भाजपा के आशुतोष तिवारी से होगी टक्कर

संयोगितागंज थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की, इसका खुलासा उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed