Indore News: इंदौर में 25 साल बाद हुए चौकसे समाज के चुनाव, परिवर्तन पैनल का रहा दबदबा
करीब 25 साल बाद हुए चौकसे समाज सेवा मंडल के चुनाव में बदलाव की बयार देखने को मिली। लंबे कानूनी विवाद के बाद संपन्न हुए चुनाव में 1141 सदस्यों ने मतदान किया और ज्यादातर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में चौकसे समाज के चुनाव 25 साल बाद हुए और इस बार ज्यादातर नए चेहरों को सदस्यों ने चुना। परदेशीपुरा स्थित चौकसे समाज धर्मशाला में हुए चुनाव में कुल 1141 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 11 पदों के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में थे।
इंदौर में दो दशक से कानूनी पेंच में उलझे चौकसे समाज सेवा मंडल के चुनाव शनिवार को हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच सुभाष नगर स्थित चौकसे समाज धर्मशाला में चुनाव रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी की निगरानी में संपन्न हुए।
हाई कोर्ट के आदेश के चलते लंबे समय बाद करीब 1800 सदस्यों को मतदान का अधिकार मिला, जिनमें से 1141 ने मतदान किया। फर्म्स एवं सोसायटी के हरीश जिनवाल निर्वाचन अधिकारी थे। धर्मशाला में अलग-अलग बूथों पर मतदान की व्यवस्था की गई थी।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। उम्मीदवारों के समर्थक धर्मशाला के बाहर प्रचार करते रहे। दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हुआ और इसके बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव में परिवर्तन पैनल का दबदबा कायम रहा।
यह थे उम्मीदवार
चौकसे समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रहलाददास चौकसे और दीपक चौकसे उम्मीदवार थे। उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश चौकसे और रवि चौकसे, सचिव पद के लिए राजेंद्र चौकसे और ब्रजमोहन चौकसे, कोषाध्यक्ष पद के लिए हेतराम चौकसे और दिनेश मोहनिया मैदान में थे। कानूनी सलाहकार के पद के लिए अभिषेक चौकसे और किशोर चौकसे उम्मीदवार थे। कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए बालकिशन चौकसे, धीरज मोहनिया, अंकित चौकसे, हरिनारायण चौकसे, धर्मेंद्र चौकसे, रामदास चौकसे, योगेंद्र चौकसे, नेमीचंद नर्मदाप्रसाद और रमेश चौकसे चुनाव मैदान में थे।
