फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Incident of molestation involving a German woman in Indore.

Indore News: जर्मनी की रहने वाली महिला के साथ इंदौर में हुई छेड़छाड़ की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 11:04 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 11:04 PM IST
सार

इंदौर के गांधी हॉल में घूमने आई जर्मनी की महिला से सिक्योरिटी गार्ड द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना ने महिला सुरक्षा और धरोहर स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इंदौर में विदेशी महिलाओं से जुड़ी ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Incident of molestation involving a German woman in Indore.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

इंदौर में जिन लोगों को धरोहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्हीं में से एक ने ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया, जिससे शहर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गांधी हॉल में एक विदेशी महिला के साथ सिक्योरिटी गार्ड द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




दरअसल, महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन नशेड़ी बदमाश और मनचले इन दावों पर सवाल खड़े करते नजर आते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित शहर और प्रदेश की धरोहर गांधी हॉल में सामने आया है। यहां घूमने आई एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला से शोषण के आरोपी महामंडलेश्वर ज्ञानदास की तलाश में राजस्थान पहुंची पुलिस, कई जगह दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से जर्मनी की रहने वाली हैं और दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। वह छुट्टी लेकर इंदौर घूमने आई थीं। इसी दौरान वह गांधी हॉल पहुंचीं, जहां दीपक नामक सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा था। आरोप है कि दीपक ने जर्मनी की महिला को देखने के बाद अश्लील हरकत की और उसके साथ छेड़छाड़ की।

घटना के बाद महिला वहां से चली गईं। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दीपक, निवासी सीहोर, के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, आरोपी द्वारा जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया, उससे इंदौर में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, इस घटना से शहर की छवि भी प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि इंदौर में विदेशी महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब दो-तीन महीने पहले एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ भी छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed