फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-davv-student-union-election-protest-fir-registered

Indore News: यूनिवर्सिटी का गेट तोड़कर घुसे छात्र, छात्र संघ चुनाव की मांग पर भड़का आक्रोश

Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Wed, 19 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

Indore News: मध्य प्रदेश में सितंबर में होने वाले छात्र संघ चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर इंदौर में छात्रों ने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
indore-news-davv-student-union-election-protest-fir-registered
गेट तोड़कर घुसे छात्र। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में सितंबर माह में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इंदौर में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। 19 अगस्त को आईपीएस एकेडमी के छात्रों द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। प्रदर्शन के दौरान परिसर का मुख्य गेट टूट जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव की मांग
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के बाद राज्य में सितंबर महीने में छात्र संघ चुनाव कराए जाने हैं। विभिन्न छात्र संगठन इन चुनावों को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की लगातार मांग कर रहे हैं। इसी मांग के समर्थन में आईपीएस एकेडमी राजेंद्रनगर के छात्रों ने एक साइकिल रैली निकाली। यह रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के नालंदा परिसर पहुंची।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी और हंगामा
रैली के नालंदा परिसर पहुंचने के बाद छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। छात्र अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हुए थे। सुरक्षा कारणों से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया था। काफी देर तक ज्ञापन लेने कोई बाहर नहीं आया तो आक्रोशित छात्रों ने बंद गेट पर दबाव बनाया। धक्का-मुक्की के कारण परिसर का मुख्य गेट नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की औपचारिक शिकायत छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह रैली और प्रदर्शन बिना किसी पूर्व अनुमति के निकाला गया था। विश्वविद्यालय की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 10 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राथमिकी में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराएं शामिल की गई हैं।


प्रदर्शनकारियों का पक्ष और मांगें
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता वीरेंद्र गुर्जर दूधिया ने पूरे मामले पर अपनी सफाई पेश की। उनका कहना था कि छात्रों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण था और वे लंबे समय से ज्ञापन देने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने गेट बंद कर रखा था और वह गेट पहले से ही कमजोर स्थिति में था। धक्का लगने पर जब गेट गिरा तो छात्रों ने ही उसे संभाला। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही संपन्न कराए जाएं और इसके लिए जल्द से जल्द तिथियों की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed