सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A scrap dealer was cutting a cylinder in Raoji Bazaar, gas spilled, causing breathing problems and pan

Indore:रावजी बाजार में कबाड़ी काट रहा था सिलेंडर, गैस फैली, लोगों को सांस लेने में आई परेशानी, मची अफरा-तफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 26 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के रावजी बाजार में एक कबाड़ की दुकान पर पुराना गैस सिलेंडर काटने के दौरानगैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस के संपर्क में आते ही क्षेत्र के रहवासियों को अचानक सांस लेने में दिक्कत और आंखों में तेज जलन महसूस होने लगी।

Indore: A scrap dealer was cutting a cylinder in Raoji Bazaar, gas spilled, causing breathing problems and pan
इस दुकान में हुआ रिसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई और आंखों में जलन होने लगी। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। घटना रात दस बजे की है। बस्ती के चार लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Trending Videos




दरअसल, रावजी बाजार क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर गैस का कोई पुराना सिलेंडर बिकने आया था। कबाड़ी ने जैसे ही गैस कटर से सिलेंडर काटा, उसमें बची गैस बाहर निकल गई और आसपास के लोगों को  परेशानी होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत यह हो गई कि लोग मुंह पर रुमाल बांधकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान पर फोम और पानी की बौछार कर गैस के प्रभाव को कम किया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


फिलहाल पुलिस कबाड़ी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह सिलेंडर कहां से खरीदा था। इस गंभीर लापरवाही ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। एक घंटे की मशक्कत के बाद रहवासियों को राहत मिली। गैस के कारण सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।   

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलेंडर से निकली गैस अमोनिया है। इसकी गंध तीखी होती है। इसका उपयोग फैक्टरियों में होता है। इससे रिसाव से आंखों में जलन होती है। सांस लेने में तकलीफ आती है और उल्टी भी होती है। यदि ज्यादा मात्रा में यह गैस शरीर में जाती है तो इससे व्यक्ति बीमार हो सकते है।
 

Indore: A scrap dealer was cutting a cylinder in Raoji Bazaar, gas spilled, causing breathing problems and pan
गैस का रिसाव बंद किया। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने ऑक्सीजन मास्क लगाया और उस दुकान के भीतर दाखिल हुए, जहां सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए रिसाव को पूरी तरह बंद किया और पानी की बौछार मारकर गैस के असर को कम किया। इसके बाद ही क्षेत्र की स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस अधिकारी अब इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर उस पीले रंग के सिलेंडर में कौन सी गैस भरी थी।

Indore: A scrap dealer was cutting a cylinder in Raoji Bazaar, gas spilled, causing breathing problems and pan
गैस निकलने के कारण रहवासी घरों से बाहर निकल गए। - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ी को लिया हिरासत में
गैस का रिसाव रावजी बाजार ब्रिज के समीप की स्वास्तिक रोलिंग शटर दुकान से हुआ था। लोगों को सांसों में तकलीफ हुई तो वे अस्तपालों में पहुंचे। फिलहाल एक महिला को भर्ती किया गया है। पुलिस ने उस कबाड़ी को हिरासत में लिया है। जिसने लापरवाही पूर्वक सिलेंडर काटा था। बस्ती में अब स्थिति नियंत्रण में है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी मामले की जानकारी ली।

अस्पताल में भर्ती कराए गए पांच लोग
इस दौरान पांच लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव हसानी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी पांच लोगों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed