{"_id":"69a0819938248ebc4f0a33b4","slug":"indore-news-food-safety-department-raids-of-holi-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: मिठाई नमकीन के 11 बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे, होली से पहले व्यापारियों में हड़कंप; 37 नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: मिठाई नमकीन के 11 बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे, होली से पहले व्यापारियों में हड़कंप; 37 नमूने लिए गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 विभिन्न मिठाई और नमकीन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर 37 नमूने जांच हेतु लिए हैं। गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बनाने पर मालवा मिल स्थित एक गृह उद्योग का कामकाज बंद करा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
दुकानों पर जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। इस सप्ताह कलेक्टर शिवम वर्मा ने कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में त्यौहार के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें और नमूनों का संग्रहण बढ़ाएं।
यह भी पढ़ें...
Indore News: अब इंदौर की बेटियां बनाएंगी रोबोट और स्मार्ट गैजेट्स, एनएसटीआई में शुरू हुई हाईटेक लैब
अस्वच्छता मिलने पर महिला गृह उद्योग पर कार्रवाई
बैठक के बाद प्रशासन की टीम ने न्यू देवास रोड स्थित मालवा मिल क्षेत्र के ओवीके महिला गृह उद्योग पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान वहां मेथी बिस्किट, शकर पारा, मैदा फली और भाकरवाड़ी जैसे उत्पाद बनाए जा रहे थे। मौके पर मौजूद प्रोप्राइटर केतन जैन के सामने यह पाया गया कि निर्माण कार्य अत्यंत अस्वच्छ परिस्थितियों में हो रहा था। स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी के कारण विभाग ने वहां से 5 नमूने लिए और स्थिति में सुधार होने तक कारखाने में उत्पादन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया है।
विभिन्न क्षेत्रों में सघन सैंपलिंग अभियान
खाद्य विभाग की टीम ने शहर के अन्य हिस्सों में भी व्यापक जांच की। बड़ी भमोरी स्थित श्री कृष्ण दूध दही भंडार से मिल्क केक और पेड़ा के नमूने लिए गए, जबकि श्री कृष्ण मिल्क एंड स्वीट्स से मावा और पनीर की जांच की गई। इसी तरह छोटी भमोरी में श्री द्वारकाधीश स्वीट्स और अंबिका स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए बेसन लड्डू, बर्फी और नमकीन के कुल 10 नमूने संकलित किए गए। भमोरी के पार्श्वनाथ स्वीट्स से भी मावा कतली और मिल्क केक के सैंपल लिए गए ताकि त्यौहार पर लोगों को शुद्ध मिठाई मिल सके।
दालों और दुग्ध उत्पादों की भी हुई जांच
नंदा नगर क्षेत्र में श्री श्याम ट्रेडिंग पर दालों के 5 नमूने और भेरुनाथ नमकीन से नमकीन के 4 नमूने लिए गए। पाटनीपुरा स्थित द्वारकाधीश दूध दही भंडार पर मावा और दही की शुद्धता जांची गई और संचालक को स्वच्छता बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा मां उमिया मावा भंडार और महाराजा मिल्क सेंटर पर भी टीम पहुंची, जहां से गुलाब जामुन, घी और दही के नमूने लिए गए।
प्रयोगशाला भेजी गई रिपोर्ट
अधिकारियों ने बताया कि आज की कार्रवाई में 11 ठिकानों से कुल 37 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के परिणामों के आधार पर संबंधित मिलावटखोरों या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व तक यह विशेष जांच अभियान शहर में इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।
Trending Videos

Indore News Food Safety Department raids of Holi
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X