सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Ammonia gas caused panic in Indore's Raoji Bazaar colony, five people were admitted.

Indore: अमोनिया गैस ने मचाई थी इंदौर की रावजी बाजार बस्ती में अफरा-तफरी, पांच लोगों को किया भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 27 Feb 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
सार

रावजी बाजार में दुकान से रिस रही गैस की चपेट में आने से कई लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गईं, जिसके चलते पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

Indore: Ammonia gas caused panic in Indore's Raoji Bazaar colony, five people were admitted.
गैस रिसाव के बाद इस तरह बचाव करते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस के रिसाव ने लोगों को असहज स्थिति में ला दिया। किसी की आंखों में आंसू निकले तो किसी को सांस लेने में तकलीफ हुई। जो लोग कबाड़ी की दुकान के आसपास रहते थे, वे ज्यादा परेशान हुए और पांच लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी। मौके पर फायर ब्रिगेड ने सिलेंडर से गैस का रिसाव रोका। इसके बाद स्थिति सामान्य हो पाई।

Trending Videos


ये खबर भी पढ़ें: Indore: रावजी बाजार में कबाड़ी काट रहा था सिलेंडर, गैस फैली, लोगों को सांस लेने में आई परेशानी, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेंडर को पानी से भरी कोठी में डाला दुकान से सिलेंडर को निकालकर फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पानी की कोठी में डाला, ताकि वह वातावरण में न फैले। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार शहजाद को गिरफ्तार किया है। वह ही गैस कटर से सिलेंडर काट रहा था और गैस फैलने पर दुकान से भाग गया। उसे राज चोपड़ा नामक व्यक्ति ने पीले रंग का सिलेंडर बेचा था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। इस सिलेंडर का उपयोग एक कारखाने में होता है और वहां से युवक सिलेंडर को बेचने के लिए लाया था।

 

ऑक्सीजन लगाकर बचाई महिला की जान इस घटना में सबसे ज्यादा परेशानी 50 वर्षीय परवीन नामक महिला को हुई। उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई। इसके अलावा फलक और फरीदा नामक महिला सहित पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।

क्या होता है अमोनिया गैस के रिसाव से

अमोनिया एक तीखी गंध वाली गैस है, जो हवा से हल्की होती है। इसका उपयोग उद्योगों में किया जाता है, लेकिन इसका रिसाव मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है। इसके संपर्क में आने पर आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलना, उल्टी आने जैसे लक्षण सामने आते हैं। गीली त्वचा के संपर्क में आने पर यह तेज जलन और केमिकल बर्न का काम करती है। ज्यादा मात्रा में इसके सेवन पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।

रिसाव होने पर किस तरह बचें

अमोनिया गैस पानी में घुल जाती है। इस कारण गैस के रिसाव होने पर गीला कपड़ा मुंह पर रखें। रिसाव होने पर हवा से विपरीत दिशा में जाना सबसे सुरक्षित है, ऊंचाई पर जाने से भी इसका प्रभाव कम हो जाता है। बंद कमरे से बाहर निकलकर खुले स्थान पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed