सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A six-year-old boy playing outside his house in Indore was hit by a car, suffering a leg fracture.

Indore News: इंदौर में घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे पर चढ़ा दी कार, पैर हुआ फ्रैक्चर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 02 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर छह साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Indore: A six-year-old boy playing outside his house in Indore was hit by a car, suffering a leg fracture.
इस कार ने मारी थी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के बॉम्बे अस्पताल क्षेत्र में घर के बाहर एक युवक ने छह साल के बच्चे पर कार का अगला पहिया चढ़ा दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक पैर फ्रैक्चर हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Trending Videos


यह हादसा बॉम्बे अस्पताल क्षेत्र की शांति निकेतन कॉलोनी में हुआ है। सड़क पर दो बच्चे खेल रहे थे। इस बीच एक कार तेज रफ्तार से आई। चालक को सड़क पर खेल रहा एक बच्चा दिखाई नहीं दिया और पहले उसने उसे टक्कर मार दी और फिर एक पहिया चढ़ाकर आगे बढ़ गया। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि पहिए के नीचे कुछ आया है। पीछे पलटकर चालक ने देखा तो बच्चा जमीन पर था और उठने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद चालक ने कार रोकी और घायल बच्चे को खुद अस्पताल ले गया। कार संजय अग्रवाल की है। उसे चालक दीपक चला रहा था। दीपक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। घायल बच्चे के पिता मजदूर हैं। वह कॉलोनी के खाली प्लॉट पर खोली बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार भोजशाला केेस- 6 अप्रैल से लगातार होगी सुनवाई, पहले याचिकाकर्ताओं के तर्कों को सुना जाएगा

तीन बच्चों की मां ने खाया जहर
इंदौर में पति की डांट से नाराज एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सीमा, पति चंद्रभान प्रजापति का फोन पर अपने पति से विवाद हो गया था। दरअसल पति उस पर शंका करता था और उसे डांटता था। इसके बाद बुधवार रात को जब पति घर पहुंचा तो पत्नी बेहोशी की हालत में मिली। पति उसे अस्पताल ले गया तो पता चला कि उसने जहर खाया है। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed