{"_id":"69ce68cd684ab81f0d05ddfc","slug":"indore-news-traffic-police-issues-over-1-lakh-helmet-fines-in-first-three-months-of-2026-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में टूटा रिकॉर्ड, तीन महीने में ही पुलिस ने काट दिए हेलमेट के 1 लाख चालान, 4 करोड़ कमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में टूटा रिकॉर्ड, तीन महीने में ही पुलिस ने काट दिए हेलमेट के 1 लाख चालान, 4 करोड़ कमाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Thu, 02 Apr 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर यातायात पुलिस ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सख्त रुख अपनाते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1 लाख से अधिक लोगों के चालान काटे हैं। इस दौरान पुलिस ने 4.37 करोड़ रुपए से ज्यादा का शुल्क वसूला है।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने जरूरतमंदों को निःशुल्क हेलमेट दिए।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर शहर की यातायात पुलिस ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया है। पिछले तीन महीनों के भीतर ही पुलिस ने हेलमेट लगाने में लापरवाही बरतने वाले 1 लाख से ज्यादा चालकों के चालान काटे हैं। विशेष बात यह है कि इस साल के शुरुआती तीन महीनों में वसूला गया समन शुल्क पिछले पूरे साल की कुल वसूली के आधे आंकड़े को पार कर गया है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: मौत के मुंह से निकलकर बनी नेशनल चैंपियन, इंदौर की गुनिका बनी युवाओं की प्रेरणा
तीन महीनों में करोड़ों का वसूला गया राजस्व
यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के साथ-साथ जनवरी माह से ही बिना हेलमेट चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शहर के चारों जोन के प्रमुख चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बीते तीन महीनों में हेलमेट के कुल 1 लाख 3 हजार 358 चालान बनाए गए हैं। इन चालानों में आईटीएमएस तकनीक के माध्यम से जारी किए गए नोटिस भी सम्मिलित हैं। विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन को मिलाकर 2026 की प्रथम तिमाही में इंदौर पुलिस ने कुल 1 लाख 26 हजार 349 चालान किए हैं। इनसे कुल 4 करोड़ 37 लाख 11 हजार 450 रुपए का समन शुल्क प्राप्त हुआ है। तुलनात्मक रूप से देखें तो वर्ष 2025 में पूरे साल के दौरान 8 करोड़ 28 लाख 88 हजार रुपए का राजस्व जुटाया गया था, जिसकी तुलना में इस वर्ष की शुरुआत काफी आक्रामक रही है।
मार्च महीने में हुई रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई
पुलिस के आधिकारिक आंकड़े दर्शाते हैं कि विभाग केवल हेलमेट और पार्किंग ही नहीं, बल्कि दोषपूर्ण नंबर प्लेट, रेड लाइट जम्प और ओवरलोडिंग जैसे विषयों पर भी पूरी तरह सतर्क है। हालांकि, हेलमेट न पहनने वालों की संख्या सबसे चिंताजनक बनी हुई है। माहवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में 31813 चालान किए गए, फरवरी में यह संख्या बढ़कर 34866 हुई और मार्च में सर्वाधिक 36679 वाहन चालकों के विरुद्ध हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार लोग बार-बार जुर्माना भरने को तैयार हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने की आदत को पूरी तरह नहीं अपना रहे हैं।
तेज गति वालों पर अंकुश नहीं लग रहा
शहर में यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर गाड़ियां फिलहाल सक्रिय नहीं हैं, जिसके कारण तेज गति से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने में बाधा आ रही है। पिछले तीन महीनों में तेज गति के केवल 2 मामले ही सामने आए हैं। मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों की संख्या भी अपेक्षाकृत कम रही है और कुल 337 चालान ही काटे गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने बिना लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी, अनाधिकृत हूटर, नशे में वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना और काली फिल्म के विरुद्ध भी निरंतर कार्रवाई जारी रखी है।
पुलिस ने 3900 हेलमेट निःशुल्क दिए
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इंदौर पुलिस के द्वारा अभी तक 25 कार्यक्रमों में 3900 से ज्यादा हेलमेट निःशुल्क वितरित किए गए हैं, ताकि वाहन चालक हादसों की गंभीरता को समझें और नियमों का पालन करें।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X