सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After an FIR was registered, the social media influencer apologized to the MP and also removed the obj

Indore: एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर ने मांगी सांसद से माफी, आपत्तिजनक पोस्ट भी हटाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Feb 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
सार

सांसद शंकर लालवानी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यूपी के इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने पुलिस केस दर्ज होने के बाद माफी मांग ली है। जतिन ने विवादित पोस्ट हटाकर खेद जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट भी हटा ली है।

Indore: After an FIR was registered, the social media influencer apologized to the MP and also removed the obj
जतिन शुक्ला सांसद शंकर लालवानी पर टिप्पणी कर बुरे फंस गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने अपनी पोस्ट हटा ली है और सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा कि वीडियो में उन्होंने अपशब्दों का उपयोग किया था। उस बात का उन्हें खेद है और वे इसके लिए माफी मांगते हैं।

Trending Videos

 

शुक्ला की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने कहा कि चुटकी लेना, हास्य बनाना, व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना सोशल मीडिया का कचरा है, जिसकी सफाई ज़रूरी है। किसी के जीवन को प्रभावित करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं डालना चाहिए। इस मीडिया का उपयोग सकारात्मक तरीके से होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपशब्दों के लिए माफी मांगी

जतिन ने माफी मांगते हुए एक पोस्ट डाली और कहा कि ‘कुछ दिनों पहले इंदौर की घटना पर वीडियो बनाया था। जानकारी के अभाव में मैंने वीडियो में कुछ अपशब्दों का उपयोग किया था। मेरा मकसद सांसद की छवि धूमिल करने का नहीं था। मेरी बातों से उनकी भावनाएं आहत हुईं। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।’

 

आपको बता दें कि शुक्ला की आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस शिकायत में सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया था और उससे संपर्क किया था। इस बीच उसने माफीनामा पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed