सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Houses had been built over the drain; the municipal corporation demolished 21 houses to restore the fl

Indore: नाले पर तान दिए थे मकान, नगर निगम ने 21 मकान तोड़ ठीक किया नाले का बहाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर की रावजी बाजार बस्ती से नगर निगम ने 20 से ज्यादा मकान तोड़े। लोगों ने नाले की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए थे।  हवासियों ने मुहिम का विरोध किया और समय देने की मांग की, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले ही काफी समय दिया जा चुका है।

Indore: Houses had been built over the drain; the municipal corporation demolished 21 houses to restore the fl
नाले किनारे के अतिक्रमण हटाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर मेें नदी नालों के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण है। इस कारण बारिश के प्राकृतिक बहाव बाधित हो जाता है और घरों में पानी घुसने लगाता है। इसे देखते हुए नगर निगम ने वर्षाकाल से पहले ही नालों पर बने निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

Trending Videos

 

गुरुवार को रावजी बाजार क्षेत्र में 21 मकान तोड़े गए। कई वर्षों से नाले पर अतिक्रमण किया गया था। इसकी देखा देखी अन्य लोगों ने भी नाला घेरना शुरू कर दिया था। रहवासियों ने मुहिम का विरोध किया और समय देने की मांग की, लेकिन अफसरों ने कहा कि पहले ही काफी समय दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस जारी होने के बाद पर्याप्त समय था अतिक्रमण हटाने का, लेकिन स्वेच्छा से नहीं हटाए गए। गुरुवार सुबह रिमूवल टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। अफसर ने रहवासियों को कहा कि वे मकानों के भीतर रखा सामान को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रख दे। पौन घंटे बाद जेसीबी ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

 

इस दौरान अफसरों के साथ रावजी बाजार थाने का पुलिस बल भी था। तीन जेसीबी की मदद से दो घंटे में नाले किनारे के हिस्सों को तोड़ा गया। इसे बाद नाले का पाट चौड़ा नजर आया। दरअसल पिछले दिनों अफसरों ने इस हिस्से का दौरा किया था। बड़े पैमाने पर अतिक्रमण नजर आने पर सर्वे किया गया था और 21 मकानों का अतिक्रमण पाया गया था। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी वैभव देवलासे, भवन निरीक्षक आराधना शुक्ला, सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे एवं अन्य उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed