Bihar : विधानसभा में हंगामा के बीच सीएम ने तेजस्वी पर किया हमला, कहा- ये अभी बच्चा है, इसके बाप को मैंने बनाया
Bihar : बजट सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। पहले तेजस्वी यादव का शायराने अंदाज में सता पक्ष पर हमला और फिर सीएम का तेजस्वी पर पलटवार। इस दौरान सीएम ने कहा कि ये अभी बच्चा है, इसके बाप को मैंने बनाया।
विस्तार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच तीखी हॉट-टॉक शुरू हो गई। देखते ही देखते मुख्यमंत्री अचानक उठे और उन्होंने तेजस्वी यादव के लिए बेहद सख्त और व्यक्तिगत शब्दों का प्रयोग कर डाला। वैसे भी इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि आज तेजस्वी यादव की आवाज सदन में गूंजेगी।
यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : सार्वजनिक स्थलों पर फूहड़ गाने बजाए तो खैर नहीं, उप मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश
चुपचाप सुनो, बीच में मत बोलो
बिहार विधान सभा में जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बात रख रहे थे, तभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक गुस्से में अपनी सीट से खड़े हो गए। उन्होंने तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करते हुए कड़े लहजे में कहा कि चुपचाप सुनो। बीच में मत बोलो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस आक्रामक तेवर को देखकर सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ओर के विधायक सन्न रह गए।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस
नीतीश कुमार ने कहा- तुम्हारा बाप मेरे समय का था
नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके। उन्होंने तेजस्वी यादव के राजनीतिक अनुभव पर सवाल उठाते हुए उन्हें बच्चा भी कह दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ये अभी बच्चा है, इसे कुछ पता नहीं है। इसका बाप मेरे समय का था। जब हमने उसके बाप को हटाया, तब इसकी मां को मुख्यमंत्री बनवाया। मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव आज जो कुछ भी हैं, वह उनके यानी खुद नीतीश कुमार के कारण हैं। उन्होंने पुरानी बातों को याद दिलाते हुए तेजस्वी यादव को बार-बार अनुभवहीन बताने की कोशिश की।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार विधानसभा में तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा- हमें हराने के लिए NDA ने फूंके 40 हजार करोड़
भ्रष्टाचार और हॉर्स-ट्रेडिंग के गंभीर आरोप
सदन की मर्यादा उस समय और अधिक तार-तार होती दिखी जब मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर पैसे और भ्रष्टाचार का जिक्र किया। हाल ही में हुए राजनीतिक घटनाक्रम और विधायकों की टूट-फूट पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने पूछा कि 6 विधायकों को खींचने के लिए पैसे कहां से लाया था? उन्होंने कहा कि ये सब गड़बड़ करता था, उसी से तो पैसे लाता था। नीतीश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे और इसके लिए अवैध तरीके से जुटाए गए धन का इस्तेमाल किया जा रहा था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़
विपक्ष का पलटवार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन बयानों के बाद राजद विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे। तेजस्वी यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी गरिमा खो चुके हैं और व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं क्योंकि उनके पास विकास के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
