Tejashwi Yadav : विधानसभा में इस बार गूंजेगी तेजस्वी यादव की आवाज? कई बार रह चुके गायब, इस बार तैयारी की
Bihar Vidhan Sabha : 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के सबसे बड़े दल से महज 25 विधायकों वाली पार्टी के रूप में बचे राजद को तेजस्वी यादव से उम्मीदे हैं। पिछले सत्रों में उनका गायब होना सुर्खियों में रहा था। इस बार आवाज गूंजेगी या नहीं, पढ़ें तैयारी।
विस्तार
बजट सत्र को लेकर राजद की सक्रियता ने राज्य की सियासी तपिश बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि आज का सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है, क्योंकि राजद के साथ-साथ महागठबंधन के अन्य घटक दल भी एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। मुख्य रूप से चर्चा इस बात की है कि पिछले सत्रों में तेजस्वी यादव का गायब होना सुर्खियों में रहा था। इस सत्र में भी मंगलवार को वह 2 बजे के बाद आए और फिर कुछ ही देर में चले भी गए, जिसकी चर्चा मंगलवार को भी होने लगी थी। ऐसे में राजद नेता भाई वीरेन्द्र ने पैर में चोट होने की बात कहते हुए बीच बचाव किया था। इसलिए आज का दिन भी तेजस्वी यादव को लेकर एक सवाल बना हुआ है कि क्या तेजस्वी यादव आज पूरे दिन सदन में रहेंगे या फिर?
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस
सरकार को घेरने के लिए तेजस्वी ने बना रहे चक्रव्यूह
बिहार विधान मंडल के आगामी बजट सत्र को लेकर मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई राजद विधानमंडल दल की अहम बैठक में सत्तापक्ष को सदन के अंदर और बाहर घेरने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जनता की आवाज बनकर सदन में जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों पर सरकार को जवाब देना ही होगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : सार्वजनिक स्थलों पर फूहड़ गाने बजाए तो खैर नहीं, उप मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश
इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
बैठक में तेजस्वी यादव ने विधायकों और विधान पार्षदों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाएं। राजद इस बार मुख्य रूप से बिहार में बढ़ते अपराध, नीट छात्रा का मामला, भ्रष्टाचार, विशेष राज्य का दर्जा एवं बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों पर नीतीश सरकार पर हमलावर रहने वाली है। बताया जाता है कि राज्य में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाएगा। साथ ही युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की भी तैयारी है। बजट पेश किए जाने के बाद अब विपक्ष बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भी आक्रामक रुख अपनाएगी। इसके अलावे विभिन्न योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़
तेजस्वी का विधायकों को निर्देश- सदन में रहें मुस्तैद
बताया जाता है कि तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों से स्पष्ट रूप से कहा कि बजट सत्र के दौरान सभी सदस्य अनिवार्य रूप से सदन में उपस्थित रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनहित के सवालों पर सरकार को भागने का मौका न दिया जाए। इस संबंध में राजद नेताओं का कहना है कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, और हम सदन में आंकड़ों के साथ सरकार की पोल खोलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
